Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chain snatching gang bust, 36 women arrested, four men arrested in Gorakhpur

Gorakhpur News: चेन स्नेचिंग गैंग का भंडाफोड़, 36 महिलाएं गिरफ्तार- चार पुरुष भी पकड़े गए

Sat, 03 Jan 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2026 01:02 AM IST
सार

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि यह गिरोह शहर और आसपास के जिलों के धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर सक्रिय था। भीड़ वाले इलाकों से पहले ये लोग अपनी गाड़ी खड़ी कर लेते थे और ऐसे यात्रियों को निशाना बनाते थे, जो कीमती जेवर पहने होते थे और अकेले सफर कर रहे होते थे।

विज्ञापन
Chain snatching gang bust, 36 women arrested, four men arrested in Gorakhpur
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : स्त्रोत- पुलिस

विस्तार

शहर और आसपास के इलाकों में सक्रिय ऑटो लिफ्टर और चेन स्नेचिंग गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कैंट व रामगढ़ताल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरोहों की 36 महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरोह में शामिल एक किशोरी को बाल सुधार गृह भिजवाया गया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में मऊ, जौनपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, देवरिया और कुशीनगर जनपदों की महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। पूछताछ में कई अन्य वारदातों में भी इनकी संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और आगे भी गिरोह से जुड़े अन्य गुर्गों की गिरफ्तारी की संभावना है।
विज्ञापन
Trending Videos

एसएसपी/डीआईजी राजकरन नय्यर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने उन आरोपियों को पकड़ा, जो धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर वारदात की फिराक में थे। पुलिस के मुताबिक, ये महिलाएं सवारी बनकर ऑटो में चढ़ती थीं और मौका मिलते ही यात्रियों, खासकर अकेली महिलाओं को निशाना बनाती थीं।

कैंट थाना क्षेत्र में छह महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से सेफ्टी पिन, छोटे चाकू, कैंची, प्लास्टिक की रस्सी, नकली सांप-छिपकली और एक चार पहिया वाहन बरामद हुआ। वहीं, रामगढ़ताल पुलिस ने तीन पुरुषों, 30 महिलाओं और एक किशोरी को पकड़ा। इनके पास से पेचकस, चाकू, रबर के नकली सांप-छिपकली, झांग भटकुईयां और एक चार पहिया वाहन बरामद किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि यह गिरोह शहर और आसपास के जिलों के धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर सक्रिय था। भीड़ वाले इलाकों से पहले ये लोग अपनी गाड़ी खड़ी कर लेते थे और ऐसे यात्रियों को निशाना बनाते थे, जो कीमती जेवर पहने होते थे और अकेले सफर कर रहे होते थे।

गिरोह की महिलाएं बातों में उलझाकर या गंतव्य तक छोड़ने का झांसा देकर उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लेती थीं। इसके बाद नकली सांप-छिपकली दिखाकर या नुकीली चीज चुभाकर डर पैदा करती थीं और इसी दौरान गहने उतरवा लेती थीं।
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान गोला के कोहरा बुजुर्ग निवासी विष्णु, शैलेंद्र कुमार और शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ आरोपी शोभा को भी पकड़ा गया। सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन बाजार निवासी बबीता और शकुंतला, कैंपियरगंज की खुशबू, बस्ती जनपद के रुधौली निवासी शिवानी को पकड़ा गया। इसके अलावा संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद क्षेत्र की अनीता, सरोज, नैना, आरती, रूपा, मनीषा, प्रिती, शीला, किरन, गुड्डी, सरोजा, विमला देवी, राधिका और गुड़िया को गिरफ्तार किया गया।

अंबेडकरनगर के हंसवर निवासी शिल्पा, देवरिया के गौरीबाजार निवासी अंजली और पूजा, बलिया के रसड़ा निवासी नेहा, कुशीनगर के कप्तानगंज निवासी सोनी भी पकड़ी गईं। इसी क्रम में मऊ जनपद के घोसी निवासी किरन, बड़हलगंज क्षेत्र की किरन, सोनी, सीमा, पूनम और खुशबू उर्फ पिहनी को भी गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक किशोरी को पकड़ा गया। कैंट थाना पुलिस की कार्रवाई में मऊ जनपद के कोपागंज निवासी सरोज देवी, बीमा, मुस्कान देवी और विनीता देवी के साथ गोविंद को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जौनपुर जनपद के सरपतहा निवासी रीना देवी और सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर निवासी लक्ष्मीना देवी भी पकड़ी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed