{"_id":"615175a78ebc3eb5dd2e9e17","slug":"chain-snatching-and-theft-happening-every-day-after-activism-of-miscreants-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में सुरक्षा: गोरखपुर में पुलिस से ज्यादा सक्रिय हैं बदमाश, सप्ताह भर से हर रोज हो रहीं घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में सुरक्षा: गोरखपुर में पुलिस से ज्यादा सक्रिय हैं बदमाश, सप्ताह भर से हर रोज हो रहीं घटनाएं
Mon, 27 Sep 2021 01:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:11 PM IST
सार
शहर में हर रोज चेन छिनैती, डिक्की से रुपये उड़ाने जैसी घटनाएं हो रही हैं। वहीं हर घटना के सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की कद-काठी अलग दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में चेन स्नेचिंग, बाइक की डिक्की तोड़ने वाले अलग-अलग कई बदमाशों के गैंग सक्रिय हैं। इसकी जानकारी विभिन्न घटनास्थलों से मिले सीसीटीवी फुटेज से हुई है। खास बात यह है कि हर जगह एक बाइक पर सवार दो लोग घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हर घटना में शामिल बदमाशों की कद-काठी अलग है। सप्ताह भर से लगभग हर रोज वारदात कर रहे ये बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं हैं।
जानकारी के मुताबिक बीते सप्ताह शहर में चेन स्नेचिंग की ताबड़तोड़ घटनाएं हुईं। इसके अलावा एक बाइक की डिक्की तोड़कर 2.60 लाख की चोरी हुए। इन घटनाओं की छानबीन में जुटी पुलिस को मोहद्दीपुर समेत कई जगहों से जो सीसीटीवी फुटेज मिली है, उससे पुलिस की चिंता और बढ़ गई है। फुटेज देखने पर पता लगा है कि हर घटना को कारित करने का तरीका तो एक ही है लेकिन बदमाशों की शारीरिक बनावट अलग-अलग दिख रही है। मतलब साफ है कि शहर में बदमाशों के कई अलग-अलग गैंग सक्रिय हैं, जो घूम-घूमकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शायद यही वजह है कि पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
पुरानी फुटेज भी खंगाली जा रही
बाइक की डिक्की तोड़ने वालों की फुटेज मिलने के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। अब पूरे साल भर में हुई घटनाओं की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके आधार पर नए और पुराने बदमाशों की पहचान और घटनाओं का तार जोड़ने की कोशिश हो रही है। पुलिस अफसरों का मानना है कि इस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में मदद मिलेगी। साथ ही घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने में भी इससे मदद मिलेगी।
विज्ञापन
बीते सप्ताह हुईं कुछ घटनाएं
1- गुरुवार की रात में शाहपुर इलाके के बशारतपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली।
2- शुक्रवार की रात में पादरी बाजार के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी से घर लौट रही युवती का पर्स छीन लिया था, जिसमें नकद व मोबाइल भी था।
3- शनिवार की शाम को रामगढ़ताल क्षेत्र में रिक्शा सवार महिला के गले से बदमाशों ने चेन छीन ली।
4- शनिवार को ही मोहद्दीपुर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सरिया कंपनी के कर्मचारी की बाइक की डिक्की तोड़कर 2.60 लाख रुपये उड़ा दिए।
एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि चेन स्नेचिंग व बाइक की डिक्की तोड़कर रुपये चोरी होने के मामले की गहनता से छानबीन चल रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फुटेज से एक बात साफ हुई है कि हर घटना में अलग-अगल कद-काठी के बदमाश दिख रहे हैं। इसका मतलब है कि शहर में कई गिरोह सक्रिय हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगी हैं, जल्दी ही घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।