{"_id":"60f1276db496945479483f4b","slug":"chain-snatcher-caught-within-few-hours-in-police-activation-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शाम को चेन छीनी, रात में पुलिस ने कहा, लीजिए मैडम! यही है न आपकी अमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शाम को चेन छीनी, रात में पुलिस ने कहा, लीजिए मैडम! यही है न आपकी अमानत
Fri, 16 Jul 2021 03:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Jul 2021 03:09 PM IST
सार
काबिले तारीफ सक्रियता दिखाकर पुलिस ने स्नेचर को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस एनकाउंटर में बदमाश को लगी गोली।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में चेन स्नेचिंग करके भागे बदमाश को पकड़ने में पुलिस की सक्रियता काबिले तारीफ है। गुरुवार की शाम को लगभग छह बजे झरना टोला के पास पैदल बाजार जा रही सुमन जायसवाल के गले से चेन खींचकर बदमाश भागे थे। दिल्ली की रहने वाली सुमन यहां भाई के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।
चेन खींच लिए जाने से हक्क-बक्का रह गई। सुमन ने परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर तत्काल पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले और साथ ही चेकिंग शुरू कर दी।
कई घंटे चेकिंग के बाद रात में कौवाबाग के पास पुलिस को एक बाइक सवार पर संदेह हुआ। यहां शाहपुर इंस्पेक्टर आनंद अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। आगे मोहनापुर लल्ला चौराहे से मुड़कर बदमाशों ने भागने की कोशिश की, तभी उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस को करीब आता देख बदमाश सूरज ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
खुद को बचाते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सूरज साहनी के पैर में गोली लग गई। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसका साथी भाग निकलने में सफल रहा। इंस्पेक्टर आनंद ने बताया कि पिपराइच के बेलवा का रहने वाला है। फरार बदमाश के बारे में भी जानकारी हुई है, उसकी तलाश में टीम को लगाया गया है। सूरज के पास से सुमन की लूटी गई चेन बरामद हो गई।
पिछले 15 दिनों में हो चुकी है तीन वारदात
शाहपुर इलाके में पिछले 15 दिनों में इस तरह की तीन वारदातें सामने आ चुकी हैं।