{"_id":"661f0a529fccc42aee035ed6","slug":"central-training-camp-32-wrestlers-participated-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-527839-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर: 32 पहलवानों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर: 32 पहलवानों ने किया प्रतिभाग
Wed, 17 Apr 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो
रीजनल स्टेडियम में आयोजित शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खेल निदेशालय की ओर से सत्र 2024-25 में आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश से पहले कुश्ती के केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो से 16 अप्रैल तक किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित 22 बालक और 10 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
खिलाड़ियों की तकनीक के गहन प्रशिक्षण के लिए देवरिया के क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद, उप क्रीड़ाधिकारी गोरखपुर धर्मवीर सिंह और अयोध्या के उप क्रीड़ाधिकारी विवेक कुमार को खेल विभाग की ओर से अधिकृत किया गया था। इनकी देख-रेख में खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इसके साथ ही 12 और 13 अप्रैल को बालिकाओं और 14 एवं 15 अप्रैल को बालकों का आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए अंतिम चयन/ट्रायल आयोजित किया गया। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में चयन समिति नामित की गई थी, जिसमें सदस्य के रूप में क्रीड़ाधिकारी चंदौली कर्मवीर सिंह, क्रीड़ाधिकारी सोनभद्र देवी प्रसाद सिंह और क्रीड़ाधिकारी बलिया जवाहर लाल यादव की देख-रेख में खिलाड़ियों का फिजिकल एवं स्किल टेस्ट लिया गया।
विज्ञापन
शिविर का समापन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय पहलवान/अध्यक्ष पूर्वांचल विकास मंच दिनेश सिंह रहे। उन्होंने शिविर में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से प्रदत्त प्रमाणपत्र एवं टी-शर्ट वितरित किया। आरएसओ आले हैदर ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान चंद्रविजय सिंह, देवी प्रसाद सिंह, कर्मवीर सिंह, जवाहरलाल यादव, विवेक कुमार, धर्मवीर सिंह, चंद्रेश पटेल आदि मौजूद रहे।