{"_id":"6280bbd15536d635df229ec1","slug":"centenary-year-celebrations-started-with-collective-gita-recitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gita Press: सामूहिक गीता पाठ से हुआ शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ, 100वें वर्ष में हुआ प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gita Press: सामूहिक गीता पाठ से हुआ शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ, 100वें वर्ष में हुआ प्रवेश
Sun, 15 May 2022 02:07 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 May 2022 02:07 PM IST
सार
लीला चित्र मंदिर में विधि-विधान से हुआ पूजन-अर्चन, गीता प्रेस के 99 वर्ष पूरे, 100वें वर्ष में हुआ प्रवेश
विज्ञापन
गोरखपुर गीता प्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गीता प्रेस की स्थापना के शनिवार को 99 वर्ष पूरे हो गए। इसके साथ ही शताब्दी वर्ष का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर गीता प्रेस स्थित लीला चित्र मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन
ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल ने मुख्य पूजन किया। सुबह नौ से गीता प्रेस परिसर स्थित ऐतिहासिक लीला चित्र मंदिर में पूजन-अर्चन शुरू हो गया था। सबसे पहले गणेश पूजा हुई। उसके बाद व्यास पूजा और फिर भगवान कृष्ण की पूजा हुई। इसके बाद श्रीमद्भागवद्गीता के 12वें और 15वें अध्याय का सामूहिक पाठ किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल, अशोक केडिया, विष्णु जालान, ईश्वर दास पटवारी, डॉ. लालमणि तिवारी, दीनदयाल अग्रवाल, रसेंदु फोगला, चंद्रशेखर सराफ, विपुल जालान समेत गीता प्रेस के कर्मचारी व गीता के प्रति आस्था रखने वाले अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
दो दिन में तय हो जाएगी राष्ट्रपति के आने की तिथि
गीता प्रेस के ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल और प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि शनिवार को 99 वर्ष पूरे हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि दो से तीन दिन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में आने की तिथि तय हो जाएगी। बता दें कि राष्ट्रपति जून के पहले सप्ताह में समारोह का औपचारिक शुभारंभ करने आ सकते हैं।