{"_id":"6ae3b7d79a0e0951b604a121","slug":"cdo-reprimands-staff-after-spotting-filth-and-junk-at-vikas-bhawan-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1502060-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विकास भवन में गंदगी और कबाड़ देख सीडीओ ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विकास भवन में गंदगी और कबाड़ देख सीडीओ ने लगाई फटकार
विज्ञापन
गोरखपुर। विकास भवन के कार्यालयों में गंदगी और कबाड़ मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सफाई व्यवस्था ठीक करने और कार्यालयों में फाइलों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थित कर्मचारियों से दो दिन में जवाब मांगा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बृहस्पतिवार को विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह गंदगी मिली। कार्यालयों में कबाड़ और अनावश्यक सामान भी रखा हुआ था। फाइलों के रखरखाव की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड-गोरखपुर समेत अन्य कार्यालयों में कुछ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को दो दिन के भीतर संतोषजनक जवाब देना होगा। जवाब नहीं मिलने या संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
सीडीओ ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई रखना, फाइलों को व्यवस्थित करना और समय से कार्यालय पहुंचना अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास भवन की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए उन्होंने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) और नाजिर को टीम लगाकर अभियान चलाने का निर्देश दिया।