फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CCTV camera will be installed on Padleganj-Naya Savera road

Gorakhpur: पैडलेगंज-नया सवेरा मार्ग पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा, शिफ्ट होंगी दुकानें

Wed, 24 Aug 2022 04:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Aug 2022 04:00 PM IST
सार

रामगढ़ताल क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ाने और यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जरूरी सुझाव देने के लिए जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन हुआ। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई व जीडीए के सहायक अभियंता एके तायल, सदस्य नामित किए गए हैं।

विज्ञापन
CCTV camera will be installed on Padleganj-Naya Savera road
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : irishtimes.com

विस्तार

गोरखपुर जिले में पर्यटकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था और बेहतर करने के लिए रामगढ़ताल किनारे कई नए इंतजाम किए जाएंगे। पैडलेगंज से लेकर नया सवेरा तक पूरी सड़क पर जगह-जगह उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जो चारो ओर यानी 360 डिग्री पर हर पल की गतिविधियों को रिकार्ड करेंगे। इन कैमरों की जद में मार्ग पर चलने वाली गाड़ियों के नंबर प्लेट तक रहेगी।

विज्ञापन


इस संबंध में मंगलवार की दोपहर में एडीजी जोन अखिल कुमार की अध्यक्षता में प्राधिकरण में बैठक हुई। बैठक में एडीजी जोन ने सुगम यातायात के लिए रामगढ़ताल क्षेत्र की सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने पर जोर दिया। इसपर डीएम कृष्णा करूणेश ने तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी दी। तय किया गया कि सड़क के किनारे लगने वाली सभी दुकानों को पार्क के भीतर शिफ्ट किया जाएगा। दुकानें, चंपा देवी पार्क व महंत दिग्विजयनाथ पार्क में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


पहले की तरह ही सभी को जगह आवंटित की जाएगी। जिन्होंने जगह आवंटित करा रखी है, उन्हें दोबारा जगह नहीं आवंटित करानी पड़ेगी। नंबर के हिसाब से वे संबंधित स्थानों पर अपनी दुकानें लगाएंगे। जीडीए द्वारा वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पीछे भी दुकानें आवंटित करने का निर्णय लिया गया। यहां भी स्थान चिह्नित कर उसे स्ट्रीट वेंडरों को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसी तरह रामगढ़ताल किनारे की सड़क पर कैट आई (सड़क के बीच और किनारे-किनारे लगाए जाने वाले ऐसे उपकरण जो रात में चमकते हैं।) लगाने का निर्णय किया गया।

इस दौरान कमिश्नर ने पैडलेगंज-नया सवेरा मार्ग के बीच में लगे आर्नामेंटल लाइटों के पोल से संगीत बजाने की योजना को सराहा। कहा कि सुबह-शाम इन पोल से बजने वाले भक्ति संगीत से यहां टहलने वालों और पर्यटकों का अच्छा मनोरंजन होता है। बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्णा करुणेश, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई आदि उपस्थित रहे।

रामगढ़ताल की सुंदरता, सुविधाएं बढ़ाने के लिए बनी कमेटी
बैठक में रामगढ़ताल क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ाने और यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जरूरी सुझाव देने के लिए जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन हुआ। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई व जीडीए के सहायक अभियंता एके तायल, सदस्य नामित किए गए हैं। ताल की सफाई के लिए अच्छी एजेंसी के चयन की जिम्मेदारी भी इसी कमेटी के पास होगी। अतिक्रमण हटाने के संबंध में भी कमेटी सुझाव देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed