{"_id":"6a2c74585e3893dd830be2cd","slug":"cctv-camera-alarm-foils-thieves-plot-miscreants-flee-from-locked-house-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1351876-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 13 Jun 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
बांसगांव। थाना क्षेत्र के भैंसारानी गांव में ग्राम प्रधान जयकुमार यादव पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव के ही रहने वाले वीरेंद्र यादव और डेढुई कमाल चक टोला खजुरा निवासी धर्मवीर निषाद के रूप में हुई है। दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
ग्राम प्रधान की पत्नी पूनम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जून की रात 10 बजे उनके पति ग्राम प्रधान जयकुमार यादव पशुओं को चारा खिलाने के बाद बाइक से अपने पैतृक आवास जा रहे थे। इसी दौरान गांव में सचिन चौहान के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे अर्जुन यादव और वीरेंद्र यादव ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पति के सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद धर्मवीर निषाद और राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद हमलावर भाग निकले। बांसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रधान को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव भेजा। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बांसगांव पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें से आरोपी अर्जुन यादव और धर्मवीर निषाद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। संवाद