{"_id":"6ae3b835da23c52d8006c143","slug":"cctv-and-fire-safety-arrangements-will-be-mandatory-for-any-location-to-be-designated-as-a-board-examination-center-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1502154-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीसीटीवी, अग्निशमन की व्यवस्था होगी जरूरी, तभी बन सकेंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीसीटीवी, अग्निशमन की व्यवस्था होगी जरूरी, तभी बन सकेंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के मानक अहम होंगे। विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, प्रश्नपत्र रखने के लिए सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम, डबल लॉक व्यवस्था, विद्यालय भवन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के न गुजरने और अग्निशमन उपकरण होने जरूरी हैं।
इसके साथ पर्याप्त कक्ष, बिजली, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाओं की भी जांच होगी। मानकों के आधार पर विद्यालयों की मेरिट तैयार कर केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। केंद्र निर्धारण में विद्यालयों की श्रेणी, परीक्षार्थियों को बैठाने की क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर अंक दिए जाते हैं।
राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित हैं। निगरानी व्यवस्था के लिए वायस रिकार्डिंग की सुविधा वाले कैमरे की उपलब्धता भी चयन प्रक्रिया का हिस्सा है। विद्यालयों की वास्तविक स्थिति और स्थान का सत्यापन किया जाएगा, ताकि कागजों में दर्ज सुविधाओं और मौके की स्थिति का मिलान हो सके।