फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE Launches Non-Violence Communication Course for students, parents and teachers in gorakhpur

अब स्कूल में पढ़ाई के अलावा गांधीगिरी भी सिखेंगे बच्चे, इनकी भी बढ़ेगी जिम्मेदारी

Wed, 07 Oct 2020 04:36 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Oct 2020 04:36 PM IST
सार

  • महात्मा गांधी के अहिंसात्मक सिद्धांतों से प्रेरित होकर नॉन वायलेंस कम्युनिकेशन कोर्स किया लांच
  • 10 अक्तूबर तक करा सकते हैं पंजीकरण, बोर्ड ने कोर्स में पंजीकरण के लिए नहीं रखा है कोई शुल्क

विज्ञापन
CBSE Launches Non-Violence Communication Course for students, parents and teachers in gorakhpur
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अहिंसा के बल पर क्रुर अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मानना था कि अहिंसा का अर्थ किसी जीव को केवल शारीरिक कष्ट पहुंचाना ही नहीं है बल्कि मन और वाणी द्वारा भी कष्ट पहुंचाना भी अहिंसा की श्रेणी में आता है। अहिंसा का अर्थ बुराई के बदले भलाई करना और नफरत के बदले प्रेम करना होता है।

विज्ञापन


अब उनके मूल्यों पर आधारित अहिंसा को आधार मानकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूली बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को नॉन वायलेंस कम्युनिकेशन का कोर्स कराने जा रहा है। इसका आदेश बोर्ड से संचालित 117 स्कूलों में पहुंच गया है।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, हर वर्ग के कोर्स में 10 अक्तूबर तक पंजीकरण होगा। संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत स्वायत्त संस्था गांधी स्मृति और दर्शन स्मृति के सहयोग से बोर्ड ने पंजीकरण शुरू कर दिया है। कोर्स के लिए कोई पंजीकरण शुल्क या कोर्स शुल्क नहीं रखा गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग इसमें हिस्सा ले सकें और अपनी बात कहने या अपना संदेश पहुंचाने के लिए अहिंसात्मक के बारे में विस्तार से जान व पढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका प्रमुख उद्देश्य बच्चों व अभिभावकों और बच्चों और शिक्षकों के बीच के संवाद को मधुर और अहिंसात्मक बनाए रखना है। इस बाबत सीबीएसई ने कोर्स में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रधानाचार्यों और शिक्षकों और अभिभावक व छात्रों के लिए अलग-अलग लिंक वेबसाइट पर जारी किए हैं। पंजीकृत लोगों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के अलावा कुछ वेबिनार भी आयोजित किए जाएंगे। कोर्स पूरा होने पर सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

एक दूसरे के प्रति बढ़ेगा सम्मान

इस कोर्स का एक प्रमुख उद्देश्य बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल के बीच मानसिक दूरी को कम कर एक-दूसरे के प्रति आदर-सम्मान के भाव को बढ़ाना है। पिछले कुछ सालों में गुरु-शिष्य का सम्मान कुछ विशेष दिवस के दिन ही दिखता है। इस दूरी को कम करने और बच्चों को मूल्यों की सीख देने के लिए यह कोर्स बच्चों से लेकर प्रिंसिपल तक के लिए कराया जा रहा है।

सीबीएसई जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि बोर्ड की ओर से नॉन वायलेंस कम्युनिकेशन कोर्स को दो अक्तूबर को लांच किया गया है। 10 अक्तूबर तक इसमें पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं है। इसका मकसद बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच मधुर संवाद स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed