{"_id":"5f1708562d20244f5e7548dd","slug":"cbse-invited-online-application-for-verification-of-cbse-class-10th-board-numbers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दसवीं के नंबर से नहीं हैं संतुष्ट, सत्यापन के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं के नंबर से नहीं हैं संतुष्ट, सत्यापन के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Tue, 21 Jul 2020 08:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Jul 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं में मिले नंबरों से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए सत्यापन (वैरीफिकेशन) की प्रक्रिया को ऑनलाइन शुरू कर दिया है। दसवीं के विद्यार्थी 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन cbse.nic.in पर निर्धारित फीस के साथ जमा कर सकेंगे। वहीं बारहवीं के ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया मंगलवार को ही समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
दसवीं के सत्यापन के लिए 500 रुपये प्रति विषय के मुताबिक फीस जमा करनी होगी। अगर आप एक से ज्यादा विषय का सत्यापन कराना चाहते हैं तो आपको उसी अनुपात में प्रति विषय फीस देनी होगी। यह पहला कदम है जो पुर्न मूल्यांकपन (री-इवैल्युएशन) के लिए उठाया जाता है।
विज्ञापन
इस फॉर्म को भरने पर बोर्ड केवल यह चेक करेगा कि विद्यार्थी के मार्क्स टोटल करने में कहीं कोई गलती तो नहीं हुई है। साथ ही कोई ऐसा उत्तर तो नहीं छूट गया है जिसमें अंक दिए ही न गए हों। जो विद्यार्थी सत्यापन के लिए आवेदन करते हैं केवल वे ही अगले चरण यानी आंसरशीट की फोटोकॉपी पाने के लिए अर्ह होते हैं।
विज्ञापन
ऐसे चलेगी प्रक्रिया
इसके बाद तीसरा और अंतिम चरण आता है पुर्नमूल्यांकन का, जिसमें कॉपी फिर से चेक की जाती है। तीसरे चरण के लिए वही अर्ह है जो फोटोकॉपी लेता है। कुल मिलाकर तीनों चरण एक-दूसरे से जुड़े हैं और पहला स्टेप पूरा किए बिना अगले चरण में नहीं कूदा जा सकता। साथ ही हर चरण की फीस भी अलग-अलग है।
आवेदन के तीन चरण
वैरीफिकेशन - 20-24 जुलाई- 500 रूपया प्रति विषय
आंसरसीट की फोटोकॉपी- 4-5 अगस्त- 500 रूपया प्रति आंसरसीट
री इवैल्युएशन- 10-11 अगस्त- 100 रूपया प्रति सवाल
सीबीएसई ने बारहवीं और दसवीं के वैरीफिकेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन का पूरा कार्यक्रम एक सप्ताह पूर्व की जारी कर दिया है। दसवीं के लिए 24 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। वहीं बारहवीं की 17 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई को खत्म हुई है।- अजय शाही, डायरेक्टर आरपीएम एकेडमी
आवेदन के तीन चरण
वैरीफिकेशन - 20-24 जुलाई- 500 रूपया प्रति विषय
आंसरसीट की फोटोकॉपी- 4-5 अगस्त- 500 रूपया प्रति आंसरसीट
री इवैल्युएशन- 10-11 अगस्त- 100 रूपया प्रति सवाल
सीबीएसई ने बारहवीं और दसवीं के वैरीफिकेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन का पूरा कार्यक्रम एक सप्ताह पूर्व की जारी कर दिया है। दसवीं के लिए 24 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। वहीं बारहवीं की 17 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई को खत्म हुई है।- अजय शाही, डायरेक्टर आरपीएम एकेडमी