फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE

दसवीं में रोहन जिले में अव्वल, रंजय-अरीबा दूसरे स्थान पर

Tue, 03 Aug 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
CBSE
दसवीं में रोहन जिले में अव्वल, रंजय-अरीबा दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार दोपहर 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जीआर एकेडमी देवडाड़ के छात्र रोहन उपाध्याय 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहले स्थान पर रहे। ब्लूमिंग बड्स एकेडमी के रंजय पांडेय और प्रेमा एजुकेेशन एकेडमी की छात्रा अरीबा खातून ने संयुक्त रूप से 96 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान और सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के कृष्णा शंकर ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्रों की सफलता पर स्कूलों में उन्हें मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया गया।
जीआर एकेडमी के हाईस्कूल के छात्र रोहन उपाध्याय ने 97.83, अन्वेशा राय ने 94.67, गौरव ने 91.83, आयुष त्रिपाठी ने 91, अमान खान ने 84.3 प्रतिशत अंक हासिल किए। छात्रों की सफलता पर कॉलेज के संस्थापक घनश्याम त्रिपाठी, संरक्षक आशुतोष त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक प्रवीण त्रिपाठी, प्रबंधक प्रिंस त्रिपाठी, प्रधानाचार्य जमाल अहमद ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद के छात्र कृष्णा शंकर ने 95, रोहन बारी ने 94.4, श्रेया चतुर्वेदी ने 94.4, अंकिता यादव ने 94.2, दीप्ती सिंह ने 93.8, दुर्गेश पांडेय ने 93.8, अंशी यादव ने 93.4, श्रद्धा यादव ने 92.8, धीरज यादव ने 92.4, अलंकृता सिंह ने 92, निधि अग्रहरी ने 91.4, सौम्या गुप्ता ने 90.4, धनजंय गौतम ने 90.2, समर्थ त्रिपाठी ने 90, निखिल अग्रहरी ने 89.8, गणेश शंकर पांडेय ने 89.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। विद्यालय में 450 छात्र नामांकित थे सभी सफल रहे। छात्रों की सफलता पर प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, बबिता त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी आदि ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसी तरह से ब्लूमिंग बड्स स्कूल में रंजय पांडेय ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किया है। यहां कुल 500 छात्र नामांकित थे सभी उत्तीर्ण हुए हैं। प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज, प्रबंधक पुष्पा चतुर्वेदी आदि ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में कुल 41 छात्र पंजीकृत थे। मुनव्वरा 93.2, ललित कुमार 92, मो शाहिद जमील 91.8, फैशल फैज 91.4, मुहम्मद हसन 91.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एमके सिंह, विनय कुमार मिश्र, राकेश चतुर्वेदी, अमरजीत सिंह, डीके सिंह, राजेश कुमार मिश्र, ममता कुमारी, श्याम बहादुर यादव, सीएम राय, धर्मेंद्र कुमार, केएन सिंह आदि शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed