फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE Application for renewal and extension of school affiliation by 30 June

सीबीएसई: स्कूल की संबद्धता नवीनीकरण और विस्तार के लिए आवेदन 30 जून तक, इस वजह से आगे बढ़ाया गया समय सीमा

Sun, 23 May 2021 12:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 May 2021 12:57 PM IST
सार

कोविड के चलते बोर्ड ने सत्र 2022-23 के लिए आवेदन की समय सीमा को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
CBSE Application for renewal and extension of school affiliation by 30 June
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोविड महामारी के तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने संबद्धता के लिए आवेदन की आखिरी समय सीमा को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। खासबात है कि इसके लिए कोई लेट फीस का भुगतान नहीं करना होगा। बोर्ड ने इसके साथ ही नवीनीकरण और विस्तार की समय सीमा में भी फेरबदल किया है। सीबीएसई का आदेश गोरखपुर में संचालित 117 स्कूलों में पहुंच गया है।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक कोविड -19 की स्थिति पर विचार करने और समीक्षा करने के बाद बोर्ड ने सत्र 2022-23 के नए संबद्धता के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। इसके साथ ही अपग्रडेशन और विस्तार के लिए आवेदन जमा करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा बोर्ड ने देश भर में कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए हालातों को देखते हुए 10वीं की परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। बोर्ड ने अप्रैल की शुरुआत में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए परीक्षाओं के संबंध में यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए हैं बदलाव
नई मान्यता, संबद्धता नवीनीकरण के लिए आवेदन पुराने कार्यक्रम के मुताबिक 16 मार्च से 30 अप्रैल, 1 जून-30 जून और 1 सितंबर से 31 अक्तूबर के बीच होना था। जिसे बदलकर अब 16 मार्च से 30 जून और 1 सितंबर से 31 अक्तूबर तक कर दिया गया है। वहीं संबद्धता के विस्तारीकरण के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 16 मार्च से 31 मई तक आवेदन स्वीकार किए जाने थे। 31मई के बाद अतिरिक्त शुल्क देकर आवेदन किया जा सकता था। अब बोर्ड ने इसे 30 जून तक बढ़ा दिया है। 30 जून के बाद अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन जमा कराया जा सकेगा। वहीं अन्य चीजों के लिए वर्ष पर्यंत आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed