फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cattle smugglers tried to run over police personnel, two arrested

Gorakhpur News: पशु तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, दो गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2023 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cattle smugglers tried to run over police personnel, two arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के आयुष विश्वविद्यालय के पास बुधवार की सुबह महिला को ठोकर मार कर भाग रहे पिकअप सवार पुलिस की जांच में गो तस्कर निकले। पिकअप को दौड़ाकर पकड़ने के दौरान पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। संयोगवश पिकअप गड्ढे में फंसने के कारण पकड़े गए।
चौकी प्रभारी आयुष विश्वविद्यालय की तहरीर पर तीन तस्करों पर हत्या के प्रयास , गो हत्या व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पिकअप सीज करने के साथ ही पकड़े गए दो आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजे गए। आरोपियों की पहचान संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र के कुसौना कला निवासी प्रदीप चौधरी व राकेश चौधरी के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, आयुष विश्वविद्यालय के पास महिला को ठोकर मारकर भाग रहे पिकअप को पुलिस ने पकड़ा। आरोप है कि पुलिस ने पिकअप को रुकने का इशारा किया तो चालक पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने लगा । पुलिस कर्मी सड़क के नीचे उतर गए। पिकअप दलदल के कारण गड्ढे में फंस गई। पिकअप में सवार तीन तस्कर भागने लगे। पुलिस ने दो तस्करों को दबोच लिया। तीसरा भागने में कामयाब रहा। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि सड़क के किनारे घूम रहे पशुओं को रात में पिकअप में लाद कुशीनगर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed