{"_id":"62de3f838dad57757951a1f5","slug":"cashless-journey-started-in-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: रोडवेज बसों में शुरू हुआ कैशलेस सफर, परिचालकों को दी गई एंड्रायड ई-टिकट मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: रोडवेज बसों में शुरू हुआ कैशलेस सफर, परिचालकों को दी गई एंड्रायड ई-टिकट मशीन
Mon, 25 Jul 2022 12:30 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:30 PM IST
सार
गोरखपुर डिपो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने कहा कि एंड्रायड ई-टिकट मशीन का ट्रायल पूरा होने के बाद सभी परिचालकों को मशीन दे दी गई है। अब बसों में कैशलेस की सुविधा, यात्रियों को मिलने लगी है। इसकी निगरानी के लिए दो विशेषज्ञ भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
roadways
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ट्रायल के बाद रोडवेज बसों में कैशलेस सफर की शुरुआत रविवार से हो गई। इस नई सुविधा से यात्री, बस में डेबिड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, गुगल पे, फोन पे और पेटीएम आदि के माध्यम से टिकट खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर परिक्षेत्र के यात्रियों को कैशलेस यात्रा की सुविधा मिलने लगी है। इसके लिए परिक्षेत्र को 755 एंड्रायड ई-टिकट मशीन पहले ही मिल चुकी थी। विशेषज्ञ की ओर से मशीन में किराया और स्टेशन के रूट अपलोड करने और संचालन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिचालकों को मशीन दे दी गई।