फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cash and jewelry stolen from home; police suspect foul play.

Gorakhpur News: घर से नकदी और जेवर चोरी, पुलिस मान रही संदिग्ध

Sat, 22 Aug 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen from home; police suspect foul play.

विज्ञापन
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के मदरहा गांव में बृहस्पतिवार रात चोर घर में सो रहे परिवार को बिना भनक लगे लाखों रुपये के जेवर और 19 हजार नकदी लेकर भाग गए। चोर घर में रखा बड़ा बक्सा उठाकर करीब 500 मीटर दूर ले गए। वहां ताला तोड़कर जेवर और नकदी निकाली और बक्सा वहीं छोड़ दिया।
मदरहा निवासी राजेंद्र पाल के मुताबिक, वारदात रात करीब एक से तीन बजे के बीच हुई। चोर घर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखा बड़ा बक्सा उठाकर करीब 500 मीटर दूर ले गए। वहां ताला तोड़कर बक्से में रखे नौ जोड़ी चांदी की पायल, पाजेब, हाथफूल, करधन, सोने के झुमके, तीन मंगलसूत्र, नथिया और मांगटीका समेत अन्य जेवरात और 19 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

राजेंद्र ने बताया कि वारदात के समय उनकी बेटी गुड़िया कमरे में सो रही थी। रात में किसी ने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद वह दोबारा सो गई। सुबह परिवार के लोगों की नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। आसपास तलाश करने पर घर से करीब 500 मीटर दूर बड़ा बक्सा पड़ा मिला। सूचना पर बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। राजेंद्र पाल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलीपार थाना प्रभारी राजकुमार बरवार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामला प्रथमदृष्टया संदिग्ध लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed