{"_id":"6369e9ef1ec8ae75224eea17","slug":"cash-and-jewelery-stolen-from-three-houses-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तीन मकानों से नकदी व जेवरात चोरी, शहर से लेकर गांव तक चोरों का तांडव, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तीन मकानों से नकदी व जेवरात चोरी, शहर से लेकर गांव तक चोरों का तांडव, दहशत में लोग
Tue, 08 Nov 2022 11:02 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:02 AM IST
सार
राजघाट थाना क्षेत्र के रायगंज उत्तरी निवासी दिनेश कुमार श्रीवास्तव बेटे का दाखिला कराने के लिए पांच नवंबर को गाजियाबाद गए थे। सोमवार को लौटे तो घर का ताला टूटा था और अंदर अलमारी से 75 हजार रुपये नकद, हार, कंगन, पाजेब जैसे कीमती जेवर गायब थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर और देहात क्षेत्र में तीन मकानों का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवरात उठा ले गए। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। उधर, बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राजघाट थाना क्षेत्र के रायगंज उत्तरी निवासी दिनेश कुमार श्रीवास्तव बेटे का दाखिला कराने के लिए पांच नवंबर को गाजियाबाद गए थे। सोमवार को लौटे तो घर का ताला टूटा था और अंदर अलमारी से 75 हजार रुपये नकद, हार, कंगन, पाजेब जैसे कीमती जेवर गायब थे।
विज्ञापन
चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, इलाके के सरैया डिस्टिलरी सरदारनगर के अकाउंट रूम में पीछे की खिड़की का जाली काटकर व शीशा तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान चुरा लिया। सुरक्षा अधिकारी अजय नारायण देशमुख ने सोमवार को तहरीर दी है। चोर 28 इनवर्टर का बैटरी, 3 कंप्यूटर सेट, एक एसी, यूपीएस, दो प्रिंटर चुरा ले गए।
विज्ञापन
सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक, नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 पिपरा निवासी दीपक निषाद की थाना के पास मकान है और दुकान है। दीपक रोज की तरह रविवार रात दुकान बंद कर के सोने चले गए। पीछे के रास्ते चोर घर में घुस गए। आलमारी खोलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। इस बीच चोर एक सोने की अंगूठी, एक चेन, एक हार और छह हजार रुपये लेकर फरार हो गए।