{"_id":"61e66a2692368b54211d73be","slug":"case-will-be-filed-against-firm-supplying-substandard-blankets-in-nagar-nigam-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम: घटिया कंबल सप्लाई करने वाली फर्म के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा, जमानत राशि की गई जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम: घटिया कंबल सप्लाई करने वाली फर्म के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा, जमानत राशि की गई जब्त
Tue, 18 Jan 2022 12:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:50 PM IST
सार
वाराणसी की फर्म तनु इंटरप्राइजेज ने नगर निगम को की थी कंबल सप्लाई, फर्म ब्लैकलिस्ट, जमानत राशि जब्त की गई।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर नगर निगम को घटिया कंबल सप्लाई करने वाली वाराणसी की फर्म तनु इंटरप्राइजेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। अपर नगर आयुक्त की ओर से कोतवाली थाने में फर्म के खिलाफ तहरीर दी गई है । फार्म पर अच्छा सैंपल दिखाकर घटिया कंबल सप्लाई करने का आरोप है।
विज्ञापन
नगर निगम ने गरीबों में बांटने के लिए 10 हजार कंबल की आपूर्ति का ऑर्डर तनु इंटरप्राइजेज को दिया था। आरोप है कि फर्म की तरफ से जो सैंपल दिखाया गया, उसकी आपूर्ति नहीं की गई। पिछले सोमवार को फर्म की ओर से दो ट्रकों में भरकर करीब 7500 कंबल नगर निगम में भेजा गया था। गाड़ियां नगर निगम पहुंचीं, तो एक कंबल मेयर ने मंगाया। कंबल की क्वालिटी देखकर मेयर ने तत्काल गाड़ियों को वापस करा दिया।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह ने बताया कि कंबल खरीद जेम पोर्टल पर ही ई-टेंडर से की गई थी। अब फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर उसकी सुरक्षा राशि को जब्त कर लिया गया है। दूसरी फर्म से कंबल आपूर्ति के लिए कहा जाएगा। लेकिन पहले चुनाव आयोग से इस संबंध में अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह ने कहा कि फर्म की ओर से सैंपल के रूप में जो कंबल दिखाया गया था, उससे बिल्कुल अलग घटिया कंबल की सप्लाई नगर निगम को की गई थी। सभी कंबलों को लौटाने के साथ सैंपल को सील कर दिया गया है कोतवाली थाने में कंपनी के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
कोतवाली इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने कहा कि नगर निगम की ओर से तहरीर मिली है। नगर निगम चौकी इंचार्ज को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।