फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered for playing loud DJ during Lakshmi idol immersion

Gorakhpur News: लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज डीजे बजाने पर केस दर्ज

Sun, 19 Nov 2023 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case registered for playing loud DJ during Lakshmi idol immersion
- दो डीजे संचालकों को गीडा पुलिस ने बनाया आरोपी, चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

- विसर्जन से पहले ही पुलिस ने चेताया था, अगर दो साउंड से अधिक रहे तो होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज डीजे बजाने पर दो संचालकों के खिलाफ गीडा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। चौकी इंचार्ज नौसड़ सुधांशु सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संचालक जीतपुर निवासी नगीना निषाद और दुर्गेश साहनी को ध्वनि प्रदूषण कर वातावरण को नुकसान पहुंचाने और हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने दशहरा से पहले डीजे को लेकर सख्त चेतावनी जारी की थी। संचालकों के साथ बैठक कर चेतावनी दी गई थी कि किसी भी स्थिति में हाईकोर्ट के मानक पर ही डीजे बजेंगे, लेकिन दशहरा में भी दो लोग उल्लंघन करते मिले और अब लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन में भी तेज डीजे बजाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज सुधांशु सिंह ने दी तहरीर में लिखा है कि शुक्रवार को वह लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान एकला बंधा पर ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए कुछ लोग अपने वाहन पर मानक के विपरीत छोटे-बड़े आठ साउंड बॉक्स से अधिक तेज ध्वनि से डीजे बजाते आए। इसके कारण मानव जीवन संकट में व वायुमंडल में स्वास्थ्य के लिए प्रदूषित वातावरण उत्पन्न हो रहा था, जबकि त्योहार से पहले थाना स्थानीय पर गोष्ठी आयोजित कर डीजे संचालकों न्यायालय और शासन के आदेश से अवगत कराया गया था। लेकिन डीजे संचालक नगीना निषाद, दुर्गेश साहनी ने इसका पालन नहीं किया। आरोपियों पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
डीजे बजाने को लेकर मारपीट, केस दर्ज
सहजनवां। इलाके के गोहटा गांव में बृहस्पतिवार की रात तेज डीजे बजाने से मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव के ओमप्रकाश सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। ओमप्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार रात में गांव के मनबढ़ उनके घर के सामने तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। मना करने पर गाली देने लगे। मना करने गई पत्नी को धक्का दे दिया। बेटी हाॅर्ट की मरीज है। तेज आवाज से उसकी भी तबीयत बिगड़ने लगी थी। पुलिस ने तहरीर पर शिवेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू, राजन तिवारी, मंटू सिंह, दीपक गिरी, सत्यव्रत उर्फ सिम्पल और अज्ञात के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed