फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered for demanding money in name of Vice Chancellor

गोरखपुर विश्वविद्यालय: कुलपति के नाम पर रुपये मांगने पर केस दर्ज, पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 25 Feb 2022 01:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Feb 2022 01:30 PM IST
सार

कुलसचिव की तहरीर पर कैंट पुलिस ने की कार्रवाई, व्हाट्सएप पर कुलपति की डीपी लगाकर मांगे जा रहे रुपये।

विज्ञापन
Case registered for demanding money in name of Vice Chancellor
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्हाट्सएप पर कुलपति की फोटो का इस्तेमाल कर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर व शिक्षकों से रुपये मांगने के मामले में कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इस मामले में कुलसचिव ने तहरीर दी थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसपी क्राइम को दिए प्रार्थना पत्र में कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद ने लिखा है कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. राजेश सिंह के नाम पर प्रोफेसर व शिक्षकों से रुपये मांगे जा रहे हैं। व्हाट्सएप की डीपी पर कुलपति का फोटो लगा है। जिस नंबर का इस्तेमाल किया जा रहा है, उससे कुलपति का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद कैंट पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव ने भी दर्ज कराया था केस

अभी कुछ दिन पहले ही कुलसचिव के फोटो का इस्तेमाल कर भी रुपये मांगे जाने का मामला सामने आया था। कुलसचिव की तहरीर पर पुलिस ने केस भी दर्ज किया था, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed