फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered against the victim on the complaint of the accused, SSP will investigate

Gorakhpur News: आरोपी की तहरीर पर पीड़ित पर दर्ज कर दिया केस, एसएसपी करेंगे जांच

Sun, 12 May 2024 04:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the victim on the complaint of the accused, SSP will investigate
- गोला इलाके में न्यायालय से तारीख देखकर आ रहे युवक पर हुआ था हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। गोला इलाके में पीड़ित का आरोपियों की पिटाई से सिर फूट गया और पुलिस ही उसे अस्पताल तक ले गई। आरोप है कि थोड़ी ही देर बाद घायल युवक को ही एससी-एसटी एक्ट का आरोपी बना दिया गया। पुलिस ने पहले तो पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया, लेकिन चंद मिनटों बाद ही आरोपी बनाए गए पक्ष से मिली तहरीर पर भी केस दर्ज कर लिया। आरोपी को जेल भेजने की जगह फरियादी बनाने की शिकायत एसएसपी से की गई है। एसएसपी ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है।
गोला इलाके के बारानगर निवासी विशाल का गांव के ही शंकर से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में भी चल रहा है। विशाल के चाचा लाल बहादुर सिंह ने केस दर्ज कराया और बताया कि आठ मई को भतीजा विशाल कोर्ट से तारीख देखकर लौटा था, कि रास्ते में चाय की दुकान पर पीछे से शंकर, जयहिंद, विजय, बाॅबी देओल, बबलू ने हमला कर दिया, जिसमें उसका सिर फट गया।
विज्ञापन

घायल विशाल सिंह जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड नंबर-दो में भर्ती है। पुलिस ने लाल बहादुर की तहरीर पर केस दर्ज करने के दो घंटे बाद ही दूसरे पक्ष से आए गुलाब की तहरीर पर मारपीट, धमकी एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने विशाल सिंह, अंश सिंह, आशीष सिंह, सूरत सिंह, लाल सिंह को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed