{"_id":"663ff4cbbc351a01680d6bb6","slug":"case-registered-against-the-victim-on-the-complaint-of-the-accused-ssp-will-investigate-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-554144-2024-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क में कई नाम रडार पर, खंगाला जा रहा है नेटवर्क; इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क में कई नाम रडार पर, खंगाला जा रहा है नेटवर्क; इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
Sun, 12 May 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:14 AM IST
सार
फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों की धड़पकड़ तेज हो गई है। इस घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल की सप्लाई करने के आरोप में नौ मई को एसटीएफ ने चिलुआताल बरगदवां निवासी मनीष कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। मनीष से पूछताछ के बाद कई नए नाम सामने आए हैं। इसके बाद से ही एसटीएफ टीम गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज में उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
एसटीएफ ने पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई के शूटर और आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार किया था
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों की धड़पकड़ तेज हो गई है। इस घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल की सप्लाई करने के आरोप में नौ मई को एसटीएफ ने चिलुआताल बरगदवां निवासी मनीष कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। मनीष से पूछताछ के बाद कई नए नाम सामने आए हैं।
इसके बाद से ही एसटीएफ टीम गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज में उनकी तलाश में जुट गई है। सूत्रों की मानें बिहार से तमंचे की की सप्लाई देश भर की जा रही है। बिहार गोरखपुर से सटा होने की वजह से यहां के युवक अवैध तमंचे के धंधे में उतरते हैं। ताकि तमंचा बेचकर उनकी कमाई हो सके। अभी हाल ही में आरटीओ की जांच में भी यह बात सामने आई थी कि बिहार की बसों से असलहे की तस्करी हो रही है।
और भी गैंग को सप्लाई कर रहे तमंचा
सूत्रों की माने तो बिहार से असलहा लाकर पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से होते हुए देश के कई शहराें में भेजा जा रहा है। यहां के तस्कर केवल एक गैंग के लिए नहीं बल्कि कई बड़े बदमाशों को तमंचा उपलब्ध करा रहे हैं। एसटीएफ इसकी पड़ताल कर रही है, बहुत जल्द कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
नई उम्र के युवा गैंग में शामिल
अभी तक की पड़ताल में एक बात सामने आई है कि पूर्वांचल के नई उम्र के युवा लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल हो रहे हैं। इनका अपने जिले में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसलिए जिले की पुलिस की उनपर नजर नहीं होती है। ये बड़े आराम से असलहे की तस्करी कर बिश्नोई गैंग तक पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही गैंग के गुर्गों को शरण देने और नेपाल पहुंचाने में भी यहां के नई उम्र के युवा मददगार बन रहे हैं।

अभिनेता सलमान खान और उनके घर के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध (दाहिने) (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई/पीटीआई
सलमान के घर 14 अप्रैल को हुई फायरिंग
सलमान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो आरोपी बाइक पर सवार होकर आए और पांच राउंड फायर किए। दोनों शूटर बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनको गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन पिस्टल जिससे वह फायरिंग किए थे वह बरामद नहीं हो पाई।
मनीष को साथ ले गई अंबाला एसटीएफ
अंबाला एसटीएफ मनीष कुमार यादव से पूछताछ के बाद उसको अपने साथ लेते गई। लारेन्स बिश्नोई गैंग को असलहा सप्लाई करने के संबंध में वर्ष 2023 में हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले के शाहाबाद थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। वह इस केस में वांंछित चल रहा था।