{"_id":"667cc07f6cf7be8c7905c407","slug":"case-registered-against-five-friends-in-the-murder-of-pacs-dewans-son-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-601632-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीएसी के दीवान के बेटे की हत्या में पांच दोस्तों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीएसी के दीवान के बेटे की हत्या में पांच दोस्तों पर केस दर्ज
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गोड़धोइया नाले में 22 जून को पीएसी के दीवान के बेटे नवीन का उतराया शव मिलने के मामले में बुधवार को गुलरिहा पुलिस ने पांच दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हरसेवकपुर नंबर दो सांईधाम निवासी रुद्र कुमार चौधरी, आकाश भारती, दिवाकर उपाध्याय, राहुल यादव और अभय यादव को आरोपी बनाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर की मदद से जांच कर रही है।
कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र के कुइंदी निवासी दिनेश चंद त्रिपाठी बस्ती में पीएसी के दीवान हैं। उनका छोटा बेटा नवीन त्रिपाठी महराजगंज जिले में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। सात दिन पहले उसकी नौकरी लगी थी। 22 जून की शाम चार बजे गुलरिहा क्षेत्र के सेमरा नंबर एक साईंधाम के पास नाले में उसका शव उतराया मिला था।
पिता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि नवीन 18 जून की रात हरसेवकपुर नंबर दो साईंधाम निवासी दोस्त रुद्र कुमार चौधरी उर्फ सानू के घर रुका था। अगले दिन अभय यादव के घर रुद्र कुमार चौधरी, आकाश भारती, दिवाकर उपाध्याय, राहुल यादव और अभय यादव ने मिलकर पार्टी की थी। इसके बाद नवीन का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार को पिता ने शाहपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि रुद्र कुमार चौधरी व उसके परिवार के सदस्यों ने आकाश भारती, अभय यादव, दिवाकर उपाध्यक्ष व राहुल यादव के साथ मिलकर साजिश के तहत नवीन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गोड़धोइया नाले में फेंक दिया।