{"_id":"6160673e8ebc3e7636727d51","slug":"case-on-nine-including-constable-on-court-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कोर्ट के आदेश पर सिपाही समेत नौ पर केस, जानिए क्या है ये मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कोर्ट के आदेश पर सिपाही समेत नौ पर केस, जानिए क्या है ये मामला
Fri, 08 Oct 2021 09:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:13 PM IST
सार
पूर्व प्रधान के ससुर ने दी थी तहरीर, खोराबार पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज किया दर्ज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के हक्काबाद गांव की पूर्व प्रधान बेबी यादव के ससुर की तहरीर पर सिपाही कृष्णानंद, उनके सेवानिवृत्त सिपाही पिता समेत नौ लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के करीब चार महीने बाद कोर्ट के आदेश पर खोराबार पुलिस ने हत्या के प्रयास, बलवा, घर में घुसकर मारपीट व महिलाओं के साथ अभद्रता का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हक्काबाद गांव की पूर्व ग्राम प्रधान बेबी यादव के ससुर रामाश्रय यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि चार जून को वे और उनके परिवार की महिलाएं दरवाजे पर बैठे थे। बेबी के चुनाव हारने के बाद गांव के ही सेवानिवृत्त सिपाही देवमन यादव दरवाजे के सामने से चुनावी टिप्पणी करते हुए निकले जब उन्हें मना किया गया तो वह मारपीट पर आमादा हो गए और अपने परिवार के अरविंद यादव, अनिल यादव, सिपाही कृष्णानंद, फूलचंद, सत्यपाल, सदानंद, राहुल व बृजेश को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
इन लोगों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों को मारापीटा और असलहे से फायर भी किया था। जिसमें उनकी जान बाल-बाल बच गई। बताया कि मामले में थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक गुहार लगाई गई लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो न्यायालय की शरण में गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नौ लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन