फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case on nine including constable on court order

गोरखपुर: कोर्ट के आदेश पर सिपाही समेत नौ पर केस, जानिए क्या है ये मामला

Fri, 08 Oct 2021 09:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Oct 2021 09:13 PM IST
सार

पूर्व प्रधान के ससुर ने दी थी तहरीर, खोराबार पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज किया दर्ज 

विज्ञापन
Case on nine including constable on court order
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के हक्काबाद गांव की पूर्व प्रधान बेबी यादव के ससुर की तहरीर पर सिपाही कृष्णानंद, उनके सेवानिवृत्त सिपाही पिता समेत नौ लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के करीब चार महीने बाद कोर्ट के आदेश पर खोराबार पुलिस ने हत्या के प्रयास, बलवा, घर में घुसकर मारपीट व महिलाओं के साथ अभद्रता का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हक्काबाद गांव की पूर्व ग्राम प्रधान बेबी यादव के ससुर रामाश्रय यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि चार जून को वे और उनके परिवार की महिलाएं दरवाजे पर बैठे थे। बेबी के चुनाव हारने के बाद गांव के ही सेवानिवृत्त सिपाही देवमन यादव दरवाजे के सामने से चुनावी टिप्पणी करते हुए निकले जब उन्हें मना किया गया तो वह मारपीट पर आमादा हो गए और अपने परिवार के अरविंद यादव, अनिल यादव, सिपाही कृष्णानंद, फूलचंद, सत्यपाल, सदानंद, राहुल व  बृजेश को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


इन लोगों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों को मारापीटा और असलहे से फायर भी किया था। जिसमें उनकी जान बाल-बाल बच गई। बताया कि मामले में थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक गुहार लगाई गई लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो न्यायालय की शरण में गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नौ लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed