फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case on bjp leader

जबरन दुकान खाली कराने पर भाजपा नेता के खिलाफ केस

Sun, 02 Aug 2020 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
case on bjp leader
जबरन दुकान खाली कराने पर भाजपा नेता के खिलाफ केस
विज्ञापन

सिकरीगंज (गोरखपुर)। इलाके के माल्हनपार रोड स्थित स्टेशनरी की दुकान को जबरन खाली कराने और गाली गलौच के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता अभितोष गिरी के खिलाफ चोरी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सिकरीगंज पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर कार्रवाई की है। भाजपा नेता का एक कथित ऑडियो भी वायरल हुआ था, आरोप है कि इसमें वह दुकान खाली कराने को लेकर वह गाली दे रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, घुचियारी गांव निवासी अनिल अग्रहरि तीन साल से अभितोष की दुकान को किराए पर लेकर स्टेशनरी शॉप चलाते है। अभितोष दुकान खाली करने को कह रहे थेे। आरोप है कि इसके लिए भाजपा नेता ने फोन पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और शटर तोड़कर जबरन दुकान खाली करा दिया। अनिल का आरोप है कि दुकान का सामान तो मिल गया, लेकिन उसमें रखे 42 हजार रुपये नहीं मिले। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने जबरन दुकान खाली कराने, चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनिल अग्रहरी को दुकान किराए पर दी थी। जरूरत पड़ी तो खाली करने को कहा, लेकिन वह आनाकानी करने लगे। दुकान उनके भाई ने खाली किया, फिर मेरे ही ट्रैक्टर-ट्राली से सामान ले गए। जबरन सामान बाहर निकालने का आरोप निराधार है। -अभितोष गिरी भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। दोनों का व्यक्तिगत विवाद है। इस समय अभितोष के पास भाजपा में कोई पद नहीं है। इससे पहले उरुवा की क्षेत्र की मंडल इकाई में थे। -केएम मझवार मीडिया प्रभारी, भाजपा जिला इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed