फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 18 in pelting on police

देवरिया: पुलिस पर हमले में 18 नामजद कई अज्ञात पर केस, गांव में पसरा सन्नाटा

Sun, 05 Apr 2020 10:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2020 10:03 AM IST
सार

  • पुलिस के केस दर्ज करते ही गांव में पसरा सन्नाटा, तमाम लोग घर छोड़कर फरार
  • शुक्रवार को जुमे की नमाज में जुटे नमाजियों ने पुलिस पर किया था पथराव

विज्ञापन
case on 18 in pelting on police
Deoria Police - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामपुर कारखाना के बसंतपुर गांव में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर हुए विवाद में रामपुर कारखाना पुलिस ने 18 नामजद और 35 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नमाजियों में हड़कंप मच गया है। शनिवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे ही अपने घरों में हैं।

विज्ञापन


वैश्विक कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए हुए लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र के बसतंपुर गांव स्थित मस्जिद में शुक्रवार को नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस की तरफ से नमाज पढ़ने से मना करने पर वे भड़क गए और विवाद पर उतारू हो गए। पुलिस पर पथराव भी किया गया।
विज्ञापन


गलियों से अन्य लोग भी समर्थन में उतर आए। धारदार हथियारों का प्रदर्शन कर पुलिस पर दबाव बनाया गया। सूचना पर तत्काल फोर्स के साथ पहुंचे रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर जयंत सिंह ने नमाजियों को मस्जिद के अंदर ही घेर लिया। थोड़ी ही देर बाद एसडीएम सदर दिनेश मिश्र, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय और तीन थानों की फोर्स पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात इस मामले में पुलिस ने 18 नामजद और 35 अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। जानकारी होते ही आरोपी गांव से भाग निकले। महिलाएं और बच्चे ही अपने घरों में दिखाई दे रहे हैं। गांव में शनिवार को माहौल पूरी तरह शांत रहा।


चर्चा है कि रामपुर कारखाना थाने के इंस्पेक्टर यदि समय से फोर्स के साथ नहीं पहुंचते तो हालात अलग होते। इस बाबत इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि देश संकट से जूझ रहा है। नमाजियों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया। उनके खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लॉकडाउन तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed