फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case of robbing from returning traders after recovering in Gorakhpur turned out to be false in investigation of police

गोरखपुर में वारदात: दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस को दे दी लूट की सूचना

Mon, 22 Nov 2021 03:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Nov 2021 03:24 PM IST
सार

पुलिस को व्यापारियों ने बताया था कि फरेंदा से वसूली करके लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पिटाई करने के बाद डिकी तोड़कर उसमें रखे 4.80 लाख रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
case of robbing from returning traders after recovering in Gorakhpur turned out to be false in investigation of police
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर में वसूली करके लौट रहे व्यापारियों की पिटाई कर 4.80 लाख रुपये लूटे जाने का मामला पुलिस की जांच में झूठा निकला। पुलिस के मुताबिक, मामला पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट का था। रविवार को कैंपियरगंज पुलिस ने इस मामले में दो नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले, बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सौनौरा बुजुर्ग गांव के रहने वाले प्रवीन कुमार सिंह व बीर बहादुर सिंह मुर्गा, चूजा और दाना का व्यापार करते हैं। शनिवार की शाम पांच बजे कैंपियरगंज पुलिस को इन व्यापारियों ने बताया कि फरेंदा से वसूली करके लौट रहे थे। करमैनीघाट मछली मंडी से पहले पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने पिटाई करने के बाद डिकी तोड़कर उसमें रखे 4.80 लाख रुपये निकाल लिए। थाने पहुंचे प्रवीन ने दो नामजद समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट होने पर व्यापारियों ने लूट की झूठी सूचना दी थी। प्रवीन ने भैंसला गांव निवासी शिवम पांडेय व उसके भाई हरिकेश व तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले, बलवा, मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज कराया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed