फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of PPganj police station area, five year old Raunak went missing from the farm on the river bank

Gorakhpur News: राप्ती के किनारे से मासूम लापता, नदी में बहने की आशंका

Tue, 24 Feb 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Case of PPganj police station area, five year old Raunak went missing from the farm on the river bank
पीपीगंज थाना क्षेत्र का मामला, पांच साल का रौनक नदी किनारे खेत से हुआ लापता
विज्ञापन

पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एसडीआरएफ की टीमें तलाश में जुटीं


संवाद न्यूज एजेंसी

जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव में राप्ती नदी के किनारे स्थित खेत में खेल रहा पांच वर्षीय रितेश्वर उर्फ रौनक पुत्र त्रिनेत्र मणि यादव संदिग्ध हालात में लापता हो गया। रविवार दोपहर बाद की घटना से परिवार में कोहराम मचा है। स्थानीय पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और एसडीआरएफ की टीम की मदद से नदी व अन्य जगहों पर उसकी तलाश में जुटी है। हालांकि सोमवार देर शाम तक मासूम का कुछ पता नहीं चला सका है। ग्रामीण नदी में बहने की आशंका जता रहे हैं।


परिजनों के मुताबिक, रविवार दोपहर बाद रौनक अपने दादा के साथ पशु चारे के लिए खेत में गया था। दादा चारा काटने में व्यस्त थे, जबकि रौनक पास ही खेल रहा था। कुछ ही देर में जब दादा ने मुड़कर देखा तो बच्चा वहां नहीं था। पहले तो परिवार ने सोचा कि वह आसपास ही खेल रहा होगा, लेकिन काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों को आशंका है कि खेलते-खेलते मासूम पास की राप्ती नदी की ओर चला गया होगा। आशंका है कि नदी में बह गया हो। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
विज्ञापन


रविवार रात डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुलाया गया। टीम ने बच्चे के घर से कुछ दूरी तक ट्रैक किया, लेकिन उसके बाद सुराग टूट गया और डॉग स्क्वॉड लौट आया। चौकी प्रभारी विकास मिश्रा मौके पर लगातार डटे रहे, जबकि सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर हालात का जायजा लिया और टीमों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीआरएफ की तैनाती, दिनभर चला सर्च ऑपरेशन

सोमवार सुबह राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया। नदी में बहने की आशंका को देखते हुए कई टीमें गठित कर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। गोताखोरों ने देर शाम तक नदी और आसपास के इलाकों की छानबीन की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका।


खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों से की गई पूछताछ

पुलिस ने जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में बंधे तक केवल दोपहिया वाहन जाते दिखे। नंबर प्लेट के आधार पर वाहन चालकों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई। जिन लोगों के वाहन फुटेज में दिखे, उनसे भी बच्चे के संबंध में जानकारी ली गई। इसके अलावा आसपास के गांवों और लिंक रोड पर लगे अन्य कैमरों की भी जांच जारी है।


मां का रो-रोकर बुरा हाल

रितेश्वर उर्फ रौनक नर्सरी का मेधावी और बेहद चंचल छात्र है। स्कूल में वह मॉनिटर के नाम से जाना जाता है। दो बड़ी बहनों का लाडला और किसान पिता की आंखों का तारा रौनक के लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि ग्रामीण भी बच्चे की हरसंभव तलाश में जुटे हैं।




बच्चे का फोटो पूरे जिले के थानों और आसपास के ग्राम प्रधानों को पहचान के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम के साथ एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है। क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।
- अनुराग कुमार सिंह, सीओ कैंपियरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed