फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of PPganj police station area, agency was sealed on Wednesday

Gorakhpur News: सिलिंडर की सप्लाई ठप होने से भड़के उपभोक्ता, एजेंसी पर प्रदर्शन

Fri, 13 Mar 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Case of PPganj police station area, agency was sealed on Wednesday
पीपीगंज थाना क्षेत्र का मामला, बुधवार को सील हुई थी एजेंसी
विज्ञापन




भरोहिया (गोरखपुर)। पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच रसोई गैस की किल्लत से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाने से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। पीपीगंज स्थित एजेंसी सील होने के बाद गैस सिलिंडर की सप्लाई ठप होने से उपभोक्ताओं का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द गैस सिलिंडर आपूर्ति शुरू करने की मांग की।



दरअसल, आशीष इंडियन गैस सर्विस के प्रोपराइटर पवन वर्मा के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के बाद एजेंसी को सील कर दिया गया था। इसके बाद से क्षेत्र में गैस सिलिंडर वितरण व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बृहस्पतिवार सुबह से ही पीपीगंज क्षेत्र सहित भरोहिया ब्लॉक के विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंच गए और लंबी कतार में खड़े हो गए।
विज्ञापन




लाइन में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भी बड़ी संख्या रही, जो तेज धूप में कई घंटों तक इंतजार करते रहे। आपूर्ति विभाग की ओर से पहले आश्वासन दिया गया था कि वैकल्पिक व्यवस्था कर गैस का वितरण कराया जाएगा लेकिन करीब 22 घंटे बीत जाने के बाद भी वितरण शुरू नहीं हुआ, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि पीपीगंज के भगवानपुर स्थित गैस गोदाम में गैस से भरी गाड़ी खड़ी है और करीब 410 सिलेंडर भी मौजूद हैं, इसके बावजूद वितरण नहीं कराया जा रहा है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जल्द गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बिट्टू जायसवाल, शुभम यादव, रविंदर, कुसुम भारती, अनुष्का, प्रदीप, मुनीब सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।



....................................



घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी में दो और गिरफ्तार



गीडा थाना पुलिस ने की कार्रवाई, आशीष इंडेन गैस एजेंसी के मालिक के बाद अब कर्मचारियों को पकड़ा






भरोहिया (गोरखपुर)। घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी कर उन्हें निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेचने के आरोप में गीडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को आशीष इंडेन गैस एजेंसी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी के मालिक को पुलिस ने बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।



आरोपी कर्मचारियों की गिरफ्तारी बृहस्पतिवार को क्षेत्र से की गई। आरोपियों की पहचान बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर निवासी ट्रक चालक अली मोहम्मद और पीपीगंज निवासी शुभम जायसवाल के रूप में हुई। यह कार्रवाई पेट्रोलियम उत्पादों की अवैध बिक्री और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।



जानकारी के अनुसार, पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर थाना गीडा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि कुछ लोग घरेलू गैस सिलिंडर को अवैध रूप से अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को पीपीगंज थाना क्षेत्र के बुद्धनगर वार्ड नंबर 18 निवासी पवन कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बृहस्पतिवार को अली मोहम्मद और पीपीगंज निवासी शुभम जायसवाल को क्षेत्र से पकड़ लिया।




पवन कुमार वर्मा की पीपीगंज में आशीष इंडेन गैस एजेंसी है, जिसे बुधवार को आपूर्ति विभाग ने सील भी कर दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed