फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of molesting three including BRD medical college doctor in gorakhpur

बीमार मां को देखने अस्पताल पहुंची थी महिला, डॉक्टर समेत तीन पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Thu, 28 Jan 2021 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Jan 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Case of molesting three including BRD medical college doctor in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पुलिस ने मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ. अजगर खान समेत तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मां को देखने पहुंची एक महिला की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन

 
उधर, आरोपियों का कहना है कि महिला अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रही थी। उसे मना करने पर वह विवाद करने लगी। वह गलत आरोप लगा रही है। वहीं पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रुस्तमपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मां मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। मंगलवार की शाम छह बजे वह मां को देखने गई थी। इसी दौरान डॉ. अजगर खान व अन्य दो जूनियर डॉक्टरों ने उसका हाथ पकड़कर मोबाइल फोन छीन लिया। उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को देखने आई महिला अव्यवस्था का आरोप लगा रही थी। मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगी। ड्यूटी पर तैनात महिला स्टाफ नर्स ने मोबाइल फोन छीनकर रख दिया तो महिला गाली और धमकी देने लगी। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उसका मोबाइल फोन दिलवाकर मामले को शांत करवाया।
 
इस मामले में गुलरिहा थाना प्रभारी रवि कुमार राय का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed