फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of kidnapping and murder registered on court's order

Gorakhpur News: न्यायालय के आदेश पर अपहरण व हत्या का केस दर्ज

Fri, 18 Apr 2025 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Case of kidnapping and murder registered on court's order
गोला। स्थानीय थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के बाड़ीतरया गांव निवासी पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली थी। क्षेत्र के बाड़ीतरया निवासी ममता देवी पत्नी हरिकेश ने बीते वर्ष सात अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर गांव के चार लोगों के विरुद्ध अपने पुत्र के अपहरण व हत्या करने का अंदेशा जताते हुए आरोप लगाया था। आरोप लगाया था कि उसके पुत्र अभिमन्यु उर्फ मन्नू को गांव के विशंभर प्रसाद, विरेंद्र कुमार व अजय कुमार, निर्मला देवी ने साजिश कर सात अक्तूबर वर्ष 2024 को सुबह दस बजे अपहरण कर लिया। पूछताछ करने आरोपियों के पास पहुंची तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुत्र भी आज तक नहीं मिला। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में विरेंद्र कुमार, अजय कुमार, निर्मला देवी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed