फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Kamhariya village of Gulriha police station area

Gorakhpur News: चोरों ने घर में घुसकर नकदी और गहने चुराए

Mon, 30 Mar 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Case of Kamhariya village of Gulriha police station area
गुलरिहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के कर्महा उर्फ कम्हरिया गांव में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और गहनों की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कर्महा उर्फ कम्हरिया निवासी सुल्तान हुसैन शनिवार शाम मकान में ताला बंद कर अपने परिवार के साथ बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार सुबह करीब चार बजे जब वह लौटे तो घर का गेट बंद था, लेकिन अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरे में जाकर देखा तो बक्से और अलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद सहित लगभग चार लाख रुपये के गहने चोर चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed