फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Gajraj being violent Whose elephant oblivious police silent forest department

गजराज के हिंसक होने का मामला: हाथी किसका, बेखबर पुलिस, खामोश वन विभाग

Sat, 18 Feb 2023 10:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Feb 2023 10:58 AM IST
सार

हाथी को पालने के लिए वन विभाग लाइसेंस जारी करता है। यह नियम है, लेकिन न तो वन विभाग को कभी इसकी चिंता रहती है और न पालने का शौक रखने वाले ही पहल करते हैं। हादसे के बाद जब सवाल उठने लगा कि हाथी किसका है, तो कुछ बताने से बच रहा है। गांव वाले दबी जुबान बता रहे हैं कि हाथी किसका है, लेकिन खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
Case of Gajraj being violent Whose elephant oblivious police silent forest department
गोरखपुर में हाथी का तांडव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर चिलुआताल इलाके के मोहम्मदपुर माफी गांव में हाथी के हिंसक होने से बृहस्पतिवार को मासूम समेत तीन जानें चली गईं, लेकिन घटना के 36 घंटे बाद भी अफसर बेखबर हैं। अभी तक वह यह नहीं बता पा रहे हैं कि हाथी किसका है? पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर के इंतजार में बैठी है, तो वन विभाग कमेटी गठित करने की दलील दे रहा है। इन सब के बीच परिजनों ने भी होनी को प्रभु की इच्छा मान ली है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हाथी को पालने के लिए वन विभाग लाइसेंस जारी करता है। यह नियम है, लेकिन न तो वन विभाग को कभी इसकी चिंता रहती है और न पालने का शौक रखने वाले ही पहल करते हैं। हादसे के बाद जब सवाल उठने लगा कि हाथी किसका है, तो कुछ बताने से बच रहा है। गांव वाले दबी जुबान बता रहे हैं कि हाथी किसका है, लेकिन खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आएगी तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य वन संरक्षक विकास यादव ने कहा कि हाथी किसका है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। एक कमेटी गठित कर दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed