{"_id":"651494c13dcfdc4ae40f950a","slug":"case-of-forgery-registered-against-bjp-leader-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-318994-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भाजपा नेता पर जालसाजी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भाजपा नेता पर जालसाजी का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा (गोरखपुर)। भाजपा नेता व तरकुलहा मेला के मालिक अभिजीत जायसवाल उर्फ लवी और कुछ अज्ञात लोगों पर जमीन दिलाने के नाम पर जालसाजी का केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि लखनऊ में जमीन दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त शिक्षक से 5.6 लाख रुपये लिए गए थे, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की गई। मांगने पर रुपये भी नहीं लौटा रहे। चौरीचौरा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के वार्ड संख्या 15 साईंनगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक भागीरथी जायसवाल ने तहरीर में लिखा है कि वह भाजपा नेता अभिजीत जायसवाल के परिवार के नियंत्रण में चलने वाले गंगा प्रसाद स्मारक इंटर काॅलेज में शिक्षक थे। अभिजीत ने कुछ अन्य के साथ मिलकर वर्ष 2014 में लखनऊ में एक जमीन का प्लाॅट दिलाने के नाम पर उनसे अलग-अलग चेकों के माध्यम से 4.40 लाख और रजिस्ट्री के नाम पर 66 हजार सहित कुल 5 लाख 6 हजार रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई।
पूछने पर गोलमोल जवाब देते हुए परेशान करते रहे। जमीन की रजिस्ट्री न होने पर रुपयों की वापसी की बात की तो तारीख पर तारीख डालते रहे। रुपये वापस न मिलने पर इसकी शिकायत तत्कालीन सीओ चौरीचौरा से की गई। इसकी जांच मुंडेरा बाजार चौकी प्रभारी ने की। काफी इंतजार के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा इसकी शिकायत सीओ चौरीचौरा से की। सीओ के निर्देश पर इस मामले में भाजपा नेता अभिजीत जायसवाल उर्फ लवी पुत्र स्व. ओमप्रकाश जायसवाल निवासी मुंडेरा बाजार और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार कार्रवाई की जाएगी।
मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ