फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of forgery on five including the proprietor of Sunshine City

Gorakhpur News: सनशाइन सिटी के प्रोपराइटर समेत पांच पर जालसाजी का केस, पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर की कार्रवाई

Fri, 06 Jan 2023 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Jan 2023 10:59 AM IST
सार

सियारामपुर गांव के धर्मपुर टोला निवासी अदालती देवी ने दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि मार्च 2016 में प्रोपराइटर सनशाइन सिटी इंफ्रा व जंगल बहादुर गांव निवासी विजय कुमार शर्मा ने अपने तीन पार्टनर प्रमोद शर्मा व अनुज, सत्यजीत के साथ बेटे उपेंद्र कुमार गुप्ता से मिले थे।

विज्ञापन
Case of forgery on five including the proprietor of Sunshine City
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा पुलिस ने लखनऊ के सनशाइन सिटी इंफ्रा प्राइवेट प्रोजेक्ट के प्रोपराइटर समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया। सियारामपुर निवासी अदालती देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्रोपराइटर, विजय कुमार शर्मा, प्रमोद शर्मा, सत्यजीत व अनुज को कूटरचित दस्तावेज तैयार का जालसाजी, आपराधिक साजिश, धमकी देने की धाराओं का आरोपी बनाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


सियारामपुर गांव के धर्मपुर टोला निवासी अदालती देवी ने दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि मार्च 2016 में प्रोपराइटर सनशाइन सिटी इंफ्रा व जंगल बहादुर गांव निवासी विजय कुमार शर्मा ने अपने तीन पार्टनर प्रमोद शर्मा व अनुज, सत्यजीत के साथ बेटे उपेंद्र कुमार गुप्ता से मिले थे। सबने बात कर जमीन में पैसा लगाकर 18 महीने में दोगुना करने का झांसा दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के लड़के उपेंद्र ने एक लाख रुपये दिए। इसी तरह पीड़िता से प्लाट बुकिंग और अन्य कागजी कार्रवाई के नाम पर तीन लाख 31 हजार रुपये ले लिया गया। पीड़िता द्वारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed