फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of forgery in the name of job against Anganwadi supervisor

Gorakhpur News: आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पर नौकरी के नाम पर जालसाजी का केस

Mon, 26 Feb 2024 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Case of forgery in the name of job against Anganwadi supervisor
एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर थाने में दर्ज किया गया मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर 50 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर हेमलता पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि नौकरी नहीं मिलने के बाद रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बशारतपुर निवासी शालिनी बरनावास पत्नी अभिषेक ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में शालिनी ने लिखा है-पति मजदूरी करते हैं और फुटकर में पटरा-बल्ली (सटरिंग) का काम भी करते हैं। पड़ोसी आंगनबाड़ी सुपरवाइजर हेमलता एनजीओ भी संचालित करती हैं। उन्होंने पति से भवन निर्माण सामग्री पटरा-बल्ली वगैरह लिया था।
विज्ञापन

हेमलता ने आंगनबाड़ी में सहायिका पद पर नौकरी लगवाने की बात पति से की और एवज में एक लाख रुपये की डिमांड की। पति ने 10 सितंबर 2023 को 50 हजार रुपये नकद दे दिए। हेमलता ने 2-3 माह में नौकरी का वादा किया था। दो-तीन माह बीत जाने पर पति अपने रुपये मांगने लगे तो वह हीलाहवाली करने लगी। धमकी देने लगी कि फर्जी मामले में फंसा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन फरवरी 2024 की शाम छह बजे पति, पड़ोसी हेमलता के घर रुपये मांगने गए तो उसने होस्टिंग जान व दो-तीन अन्य एनजीओ के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हमला कर दिया। शालिनी के साथ अभद्रता भी की। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed