{"_id":"65a04fbdd6cf18db1202ff64","slug":"case-of-forgery-against-six-people-including-history-sheeter-ishwar-chand-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-429563-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर ईश्वरचंद समेत छह लोगों पर जालसाजी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर ईश्वरचंद समेत छह लोगों पर जालसाजी का केस
विज्ञापन
चौरीचौरा पुलिस ने की कार्रवाई, वर्तमान में गैंगस्टर एक्ट में जेल में हैं हिस्ट्रीशीटर
अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा (गोरखपुर)। मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की जमीन धोखे से रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चर्चित हिस्ट्रीशीटर ईश्वरचंद समेत छह लोगों के खिलाफ जालसाजी, आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया है।
झंगहा क्षेत्र के राघोपट्टी पड़री निवासी जय प्रकाश ने चौरीचौरा पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि चाचा वशिष्ठ दुबे मानसिक रूप से बीमार हैं। गांव में 0.7750 हेक्टेयर जमीन है। चाचा वशिष्ठ दुबे सह खातेदार हैं। बह्मपुर के पिपरपाती निवासी जमीन कारोबारी सुरेंद्र निषाद व विनोद निषाद चाचा वशिष्ठ दुबे को चौरीचौरा क्षेत्र फुटहवा ईनार निवासी हिस्ट्रीशीटर ईश्वरचंद जायसवाल उर्फ पिंटू के पास लेकर चले गए।
जय प्रकाश का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ईश्वरचंद ने चाचा का अपहरण कर कूटरचित दस्तावेज, फर्जी आधार कार्ड व बैंक अकाउंट के जरिये उनकी जमीन को अपने रिश्तेदार कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मंसूरगंज निवासी प्रिंस जायसवाल के नाम से बैनामा करवा दिया। उन्होंने कहा कि चाचा का किसी बैंक में अकाउंट नहीं है। इस धोखाधड़ी में फुटहवा ईनार निवासी पवन जायसवाल व देवकहिया निवासी शेषनाथ भी शामिल हैं। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।