{"_id":"649a974954ea98ce3e0d4718","slug":"case-of-extortion-threat-against-jailed-mafia-chandan-singh-and-his-henchmen-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Top Mafia: जेल में बंद माफिया चंदन सिंह और उसके गुर्गों पर रंगदारी-धमकी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Top Mafia: जेल में बंद माफिया चंदन सिंह और उसके गुर्गों पर रंगदारी-धमकी का केस
Tue, 27 Jun 2023 01:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:31 PM IST
सार
आरोप है कि माफिया चंदन सिंह, आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, लेकिन अब भी उसके गैंग के सदस्य जगह-जगह रंगदारी वसूलते हैं। मुकेश सिंह ने आरोप लगाया कि उसके गुर्गे उनकी रेकी करते हैं और दबाव बनाते हैं कि केस में सुलह कर लें।
विज्ञापन
माफिया चंदन सिंह। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के टॉप टेन सूची में शामिल और जेल से अंडरग्राउंड क्राइम में सक्रिय माफिया चंदन सिंह पर सोमवार को रंगदारी और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि चंदन के गुर्गे 13 नवंबर 2012 को संतोष सिंह की हत्या के केस को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इस केस का ट्रायल अब कोर्ट में चल रहा है। एसएसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के काजीपुर निवासी मुकेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनके चाचा संतोष सिंह की हत्या, चंदन और उसके सहयोगियों ने की थी। केस का ट्रायल अपर सत्र न्यायालय गोरखपुर में चल रहा था।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मानसून के सौतेले व्यवहार से मायूसी, तीखी धूप व उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
दौरान ट्रायल, पेशी से भाग जाने और सहयोग न करने के कारण चंदन की पत्रावली अलग कर दी गई थी। इसका सेशन ट्रायल चल रहा है। इस केस में चंदन के खिलाफ अभी भी मामला विचाराधीन है। चंदन और उसके सहयोगियों ने धमकी दी है। इस बीच चंदन ने 06 अप्रैल 2023 को हाईकोर्ट इलाहाबाद में जमानत की अर्जी दी थी, जो खारिज कर दी गई।
आरोप है कि माफिया चंदन सिंह, आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, लेकिन अब भी उसके गैंग के सदस्य जगह-जगह रंगदारी वसूलते हैं। मुकेश सिंह ने आरोप लगाया कि उसके गुर्गे उनकी रेकी करते हैं और दबाव बनाते हैं कि केस में सुलह कर लें। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।