{"_id":"60f82e498ebc3e6d4f111bfd","slug":"case-of-death-of-sadhu-sharan-in-tehsil-premises-police-registered-case-against-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील परिसर में मौत मामला: आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, तेज की गई दस्तावेज की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील परिसर में मौत मामला: आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, तेज की गई दस्तावेज की जांच
Wed, 21 Jul 2021 07:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:58 PM IST
सार
तहसील परिसर में साधु शरण की मौत के मामले में पुलिस ने दो पर दर्ज किया था केस
विज्ञापन
कचहरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर जिले में अपनी जमीन की खतौनी ठीक कराने और कब्जा पाने की कोशिश के दौरान बीते शनिवार को तहसील परिसर में दम तोड़ने वाले साधु शरण के प्रकरण की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दोनों आरोपियों के घर मंगलवार को पुलिस पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस मामले की छानबीन तेज कर दी है। उधर, तहसील प्रशासन ने भी साधु शरण की जमीन की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, साधु शरण के पास 34 डिस्मिल जमीन थी। इसमें से उन्होंने 11 डिस्मिल जमीन वर्ष 2014 में बेच दी थी। उन्होंने कुछ और जमीन का सौदा एक कारोबारी से किया था। उससे एग्रीमेंट भी हुआ था।
विज्ञापन
मृत साधु शरण की पोती ज्योति ने यह आरोप लगाया था कि एग्रीमेंट के बाद कोई धनराशि नहीं मिली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोमवार की देर रात खजनी के कटघर निवासी राम प्रताप सिंह और खुटभार निवासी अयोध्या मद्धेशिया पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी और धमकी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस इन दोनों के घर पहुंची। खजनी के थानेदार अजय कुमार मौर्या ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।