फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of death of a young woman in Pipraich under suspicious circumstances

Gorakhpur News: माता-पिता से पूछताछ, नहीं मिला हंसिया

Sun, 15 Mar 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Case of death of a young woman in Pipraich under suspicious circumstances
- पिपराइच में युवती की संदिग्ध हालात में मौत का मामला
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट से मौत, हसियां पर गिरने से मौत के दावे पर प्रश्नचिन्ह लगा

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव में 23 वर्षीय युवती नेहा भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई।इसमें चोट से मौत की बात बताई गई लेकिन हंसिया पर गिरने से मौत के दावे पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। मां ने हंसिया से गर्दन कटने का दावा किया था लेकिन पुलिस को अब तक हंसिया बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने युवती की मां और पिता से पूछताछ की है। पुलिस का दावा है कि जल्द गुत्थी सुलझा दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, पिपराइच थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव निवासी कमलेश भारती की बेटी नेहा शुक्रवार दिन में 11 बजे घायल हो गई थी। परिजनों ने उसे सीएचसी पिपराइच ले जाकर इलाज शुरू करवाया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोपहर में उसकी मौत हो गई थी। नेहा की मां मनोरमा ने पुलिस को बताया कि सुबह खेत की ओर जाने के बाद घर लौटते वक्त नेहा फिसल गई और उसके पास रखे हंसिया से गर्दन कट गई। हालांकि, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और रिपोर्ट के आधार पर मामले को संदिग्ध मानते हुए युवती के पिता से पूछताछ शुरू कर दी। नेहा चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी और परिवार में उसके पिता, मां और दादी रहते थे। घटना के बाद गांव में हत्या की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं, जिस पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इधर, शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद युवती का अंतिम संस्कार परिवारवालों ने कर दिया। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही नतीजे पर पहुंचने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed