{"_id":"699232a2b43cbffc430905b1","slug":"case-of-chiluatal-police-station-area-police-is-investigating-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1230673-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चार माह बाद दो युवकों के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चार माह बाद दो युवकों के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
Mon, 16 Feb 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। चार माह तक थाने का चक्कर काटने के बाद आखिरकार चिलुआताल पुलिस ने युवक की संदिग्ध मौत के मामले में दो युवकों दीपक और सुशील के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिजनों का आरोप है कि रुपये के लेनदेन को लेकर युवक की साजिशन हत्या की गई। जबकि शुरुआती दौर में प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई। सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में गुहार लगाने के बाद पुलिस हरकत में आई और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद चौहान टोला निवासी अनिकेत चार नवंबर 2025 को अपनी बुआ शारदा और उनके बेटे गणेश को बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा दामोदरपुर छोड़ने के लिए गांव के दीपक प्रसाद की बोलेरो से निकला था। रास्ते में दीपक ने गांव के ही सुशील को भी गाड़ी में बैठा लिया।
शाम करीब चार बजे बस्ती से तीनों घर के लिए रवाना हुए लेकिन रात आठ बजे तक अनिकेत घर नहीं पहुंचा। परिजनों की ओर से फोन करने पर उसका मोबाइल फोन बंद मिला। अगली सुबह सुशील अनिकेत का मोबाइल और जैकेट लेकर उसके घर पहुंचा और बताया कि रास्ते में गाड़ी रुकने पर वह कूदकर भाग गया। शक होने पर परिजन उसे साथ लेकर महुआ रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे, जहां पुलिस एक अज्ञात युवक का शव बरामद कर चुकी थी। पहचान अनिकेत के रूप में हुई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि सुशील ने अनिकेत से एक लाख रुपये उधार लिए थे। रकम वापस मांगने पर उसकी हत्या कर दी गई। रविवार को मृतक के चाचा दीनानाथ ने जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच जारी है।