{"_id":"69b08cfe6c7412e5690da861","slug":"case-of-chandauli-village-of-belipar-area-panic-among-villagers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1253201-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांड का हमला: घर के बाहर चारपाई पर लेटा था युवक, आवारा सांड ने सींग से उठाकर तीन बार पटका- घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड का हमला: घर के बाहर चारपाई पर लेटा था युवक, आवारा सांड ने सींग से उठाकर तीन बार पटका- घायल
Wed, 11 Mar 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महावीर छपरा/बेलीपार।
संवाद न्यूज एजेंसी, महावीर छपरा/बेलीपार।
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:58 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि घर के बाहर टहल रहे मोहन सिंह पर भी सांड ने हमला कर दिया था। वहीं खेत देखने गए बदलू यादव और रामकिशुन यादव को भी सांड ने दौड़ा लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि यह सांड अब तक कई लोगों पर हमला कर चुका है। इससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
गांव में घूमता सांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बेलीपार थाना क्षेत्र के चंदौली (हाटा) गांव में मंगलवार को सांड के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सांड ने युवक को सींग से तीन बार उठाकर जमीन पर पटक दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
चंदौली (हाटा) निवासी ध्रुप सिंह मंगलवार को अपने घर के बरामदे में चारपाई पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान आवारा सांड घूमते हुए उनके पास पहुंच गया और अचानक हमला कर दिया। सांड ने उन्हें सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन
जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक सांड ने उन्हें तीन बार उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सांड को भगाकर ध्रुप सिंह को बचाया। इसके बाद उनका उपचार कराया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घर के बाहर टहल रहे मोहन सिंह पर भी सांड ने हमला कर दिया था। वहीं खेत देखने गए बदलू यादव और रामकिशुन यादव को भी सांड ने दौड़ा लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि यह सांड अब तक कई लोगों पर हमला कर चुका है।
इससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग घरों में दुबक कर रहने को मजबूर हैं और खेतों व घरों के बाहर जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश है कि बेसहारा गोवंश खुले में न घूमें और उन्हें गोशालाओं में संरक्षित किया जाए।
लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बेसहारा गोवंश खुले में घूम रहे हैं। इससे न केवल किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, बल्कि किसानों और ग्रामीणों की जान भी खतरे में पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा सांड को पकड़वाने की मांग की है।