फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case

दो केंद्र प्रभारियों सहित चार के खिलाफ केस

Fri, 15 Jan 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
case
दो केंद्र प्रभारियों सहित चार के खिलाफ केस
विज्ञापन

हाटा क्षेत्र में भूमिहीन से 1084 क्विंटल धान खरीदने का मामला
पीसीयू जिला प्रबंधक की तहरीर के आधार पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। हाटा क्षेत्र में भूमिहीन व्यक्ति से 1084 क्विंटल धान खरीदे जाने के मामले में दो केंद्र प्रभारियों, धान विक्रेता और एसडीएम कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई जिला प्रबंधक यूपीसीयू (उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन) रवि यादव की तहरीर पर हुई है।
हाटा तहसील क्षेत्र के दो क्रय केंद्रों ने एक ऐसे व्यक्ति से 1084 क्विंटल धान खरीद लिया है, जिसके पास खेत ही नहीं है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति से 22 हजार क्विंटल धान खरीदने की तैयारी थी। एसडीएम के स्तर से सत्यापन कर खरीद की मंजूरी भी दे दी गई थी। एक ही किसान के नाम पर इतनी अधिक धान खरीद पोर्टल पर दिखने के बाद शक हुआ तो शासन से जांच का निर्देश दिया गया। डीएम ने एडीएम विंध्यवासिनी राय और डिप्टी आरएमओ (उप जिला खाद्य विपणन अधिकारी) विनय प्रताप सिंह से जांच कराई। जांच में पता चला कि धान बेचने वाले व्यक्ति ने अपने रजिस्ट्रेशन में जिन खाता नंबरों को अपनी भूमि बताया है, उसमें न तो किसान प्रिंस कुमार सिंह का नाम अंकित है और न ही उसके पिता का। उन नंबरों वाले किसान देवरिया जिले के रधिया देवरिया के निवासी हैं, जबकि प्रिंस कुमार सिंह हाटा तहसील क्षेत्र के पैकौली गांव का निवासी है। पंजीयन में दर्ज गाटा संख्या की जमीन उस व्यक्ति की नहीं है।
विज्ञापन

इस फर्जीवाड़े को देखते हुए धान क्रय केंद्र पैकौली और पैकौली एट करमहा के प्रभारी क्रमश: विनय कुमार व चंद्रशेखर बर्नवाल, धान विक्रेता प्रिंस कुमार सिंह और एसडीएम हाटा के कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर मिथिलेश कुमार शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। इस कार्रवाई की जानकारी डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed