{"_id":"69d8183c9a68c75aa10b7cd9","slug":"case-from-gorakhnath-area-20-cans-of-beer-and-two-liquor-bottles-recovered-from-shop-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1284648-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मिठाई की दुकान पर बिक रही थी शराब, लड्डू- बर्फी की जगह रखा था बियर और व्हिस्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मिठाई की दुकान पर बिक रही थी शराब, लड्डू- बर्फी की जगह रखा था बियर और व्हिस्की
Fri, 10 Apr 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:51 AM IST
सार
गोरखनाथ थाने के उप निरीक्षक अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि धर्मशाला बाजार में कृष्णा स्वीट की पुरानी दुकान पर देर रात सूचना मिली कि शराब और बीयर की अवैध बिक्री हो रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने लगभग 12:30 बजे दुकान पर पहुंचकर फ्रीजर की जांच की। जांच में फ्रीजर से 20 केन बीयर और दो बोतल शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
शराब मिली
- फोटो : ani
विस्तार
गोरखनाथ इलाके में स्थित एक मिठाई की दुकान में अवैध रूप से शराब और बीयर बेची जा रही थी। इस सूचना पर बुधवार रात पुलिस ने दुकान पर छापा मारा और फ्रीजर में रखी 20 केन बीयर और 2 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। इस दौरान दुकानदार ऋषभ गुप्ता को हिरासत में लिया गया और आबकारी एक्ट के तहत बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
गोरखनाथ थाने के उप निरीक्षक अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि धर्मशाला बाजार में कृष्णा स्वीट की पुरानी दुकान पर देर रात सूचना मिली कि शराब और बीयर की अवैध बिक्री हो रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने लगभग 12:30 बजे दुकान पर पहुंचकर फ्रीजर की जांच की।

Trending Videos
जांच में फ्रीजर से 20 केन बीयर और दो बोतल शराब बरामद हुई। दुकानदार से कागजात मांगे गए लेकिन वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका।
दुकानदार ऋषभ गुप्ता ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। पूछताछ के बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। सूत्रों के अनुसार, धर्मशाला बाजार और आसपास के क्षेत्र में कई जगहों पर रात के समय अवैध शराब की बिक्री होती रही है। पहले भी यहां कई अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अब इस मामले की और गहन जांच कर रही है।