{"_id":"6205e9896850b104e9230fb7","slug":"case-filed-against-three-candidates-for-violation-of-model-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में तीन प्रत्याशियों पर केस दर्ज, भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में तीन प्रत्याशियों पर केस दर्ज, भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों पर कार्रवाई
Fri, 11 Feb 2022 10:13 AM IST
vivek shukla
संवाद एजेंसी, कुशीनगर/सिद्धार्थनगर।
संवाद एजेंसी, कुशीनगर/सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:13 AM IST
सार
कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि पडरौना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल, कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद जहीरुद्दीन और निर्दलीय उम्मीदवार अंशुमान बंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नामांकन के लिए पडरौना विधानसभा क्षेत्र के तीन उम्मीदवारों पर कोतवाली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइड लाइन के उल्लंघन में देर रात मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा, कांग्रेस के एक-एक और एक निर्दलीय प्रत्याशी पर कार्रवाई की गई है।
कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि पडरौना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल, कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद जहीरुद्दीन और निर्दलीय उम्मीदवार अंशुमान बंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन कर आवश्यकता से अधिक भीड़ के साथ नामांकनपत्र दाखिल करने पहुंचे थे।
वहीं, सिद्धार्थनगर में कलेक्ट्रेट गेट के सामने बिना अनुमति के भीड़ लगाकर सभा करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। फ्लाइंग स्क्वाड के प्रभारी की तहरीर पर सदर कोतवाली में तीन सौ अज्ञात सहित अन्य लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप और महामारी एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया है।