{"_id":"65c3fda48f99f94ad20b9084","slug":"case-filed-against-girlfriend-and-her-family-in-youths-suicide-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-458530-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवक के खुदकुशी मामले में प्रेमिका और उसके घरवालों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवक के खुदकुशी मामले में प्रेमिका और उसके घरवालों पर केस
विज्ञापन
- मृतक के भाई का आरोप-प्रेमिका ने लिए थे लाखों रुपए, वापस मांगने पर रेप में फंसाने की दी थी धमकी
-दुष्कर्म के आरोप से आहत युवक ने फंदे से लटक कर दे दी थी जान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। असुरन -गीता वाटिका रोड पर मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका और घरवालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि प्रेमिका ने उसके भाई से लाखों रुपए लिए थे, जिसे वापस मांगने पर उसने दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी थी। इससे आहत आकर उसने फंदे से लटककर जान दे दी।
गोला थाना क्षेत्र के हरपुर नायक टोला निवासी सोनू नायक शाहपुर इलाके के घोसीपुरवा में किराये के मकान में रहता था। असुरन चौक-गीता वाटिका रोड पर उसकी नायक मोबाइल वर्ल्ड शाॅप के नाम से दुकान है। सोनू के बड़े भाई राम नारायण नायक की शाहपुर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, दुकान पर सोनू की मुलाकात कुछ समय पहले प्रिया नाम की लड़की से हुई थी। बाद में दोनों की दोस्ती हो गई। आरोप है कि प्रिया ने कई बार में सोनू से लाखों रुपये और मोबाइल फोन ले लिए थे। सोनू ने जब रुपये वापस मांगे तो प्रिया और उसके पूरे घरवाले उसे रेप के केस में फंसाने की धमकी देने लगे। इससे सोनू काफी परेशान रहने लगा था। चार फरवरी की रात में प्रिया ने सोनू को वीडियो कॉल किया और फिर उसने रेप में फंसाने की धमकी दी। इससे आहत होकर सोनू ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर प्रिया और उसके घरवालों पर खुदकुशी के लिए उकसाने, आपराधिक साजिश व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोट
तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोनू की प्रेमिका और उसके घरवालों पर केस दर्ज कर लिया है। शाहपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी