फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case filed against 60 unidentified persons including eight named in the uproar after the death of a youth in an accident.

Gorakhpur News: हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल में आठ नामजद समेत अज्ञात 60 पर केस

Sat, 15 Nov 2025 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 60 unidentified persons including eight named in the uproar after the death of a youth in an accident.
- गगहा इलाके में युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक गगहा-गजपुर मार्ग पर लगाया था जाम
विज्ञापन


- पुलिस के लाठी भांजने के बाद खुला था रास्ता, वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गगहा। सड़क हादसे में युवक आकाश वर्मा (22) की मौत के बाद गगहा-गजपुर मार्ग पर जाम लगाने के मामले में शुक्रवार को केस दर्ज हो गया। गगहा पुलिस ने आठ नामजद समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ गैरकानूनी जमावड़ा, आवागमन बाधित करना, सरकारी कामकाज में बाधा, प्रशासन विरोधी नारेबाजी, माहौल बिगाड़ने की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस वीडियो फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बुधवार शाम गजपुर निवासी आकाश वर्मा की गंभीरपुर पुलिया के पास ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गगहा-गजपुर मार्ग पर स्थित सियर तिराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया था। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के चलते गगहा–गजपुर, गजपुर–कौड़ीराम और गजपुर-रुद्रपुर मार्ग पर जाम लग गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग थी कि भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित मार्ग पर ट्रेलरों की आवाजाही पर रोक लगे और गजपुर चौकी प्रभारी को निलंबित किया जाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से प्रतिबंधित मार्गों पर भी ट्रेलर चल रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह और सीओ अनुज कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर–बितर किया। इस दौरान भाजपा नेता विकास सिंह को हिरासत में लिया गया था। हालांकि देर रात विकास सिंह को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर दर्ज हुआ केस
सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गजपुर चौकी प्रभारी अनीश सिंह की तहरीर पर आठ नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजदों में करणी सेना के पवन शाही, मानव सेवा संस्था के शिखर गुप्ता, अनीता यादव, नोनू सिंह, अंकित सिंह, अखंड प्रताप सिंह, मंटू यादव और राजन चौबे शामिल हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed