फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case against retired diet principal, her mother-in-law and close relatives

सेवानिवृत्त डायट प्राचार्य, उनकी सास व करीबी पर केस

Sun, 12 Sep 2021 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Case against retired diet principal, her mother-in-law and close relatives
सेवानिवृत्त डायट प्राचार्य, उनकी सास व करीबी पर केस
विज्ञापन

गुलरिहा (गोरखपुर)। पुलिस ने गुलरिहा निवासी सेवानिवृत्त डायट प्राचार्य कौशल किशोर, उनकी सास और परिवार के एक करीबी विनीत कुमार के विरुद्ध शुक्रवार शाम पॉक्सो, बाल श्रम निषेध और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मुकदमा सेवानिवृत्त प्राचार्य के घर में काम करने वाली बच्ची के पिता की तहरीर पर लिखा है।
जानकारी के मुताबिक दरभंगा निवासी बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी नौ साल की बेटी को अच्छी पढ़ाई का झांसा देकर एक व्यक्ति गोरखपुर ले आया। करीब छह महीने पहले यहां सेवानिवृत्त अधिकारी के घर बच्ची को रखने की जानकारी दी गई। कुछ दिन पहले ही पता लगा कि बच्ची से घरेलू नौकर की तरह काम कराया जा रहा है। बच्ची के साथ गलत हरकत की जा रही है और विरोध करने पर उसकी पिटाई हो रही है।
विज्ञापन

बच्ची ने बीते 31 अगस्त की रात में यूपी 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद उसे चाइल्ड लाइन की अभिरक्षा में दे दिया गया था। छानबीन में पता लगा कि आरोपित अफसर की पत्नी बिहार में शिक्षिका हैं। एसओ गुलरिहा विनोद अग्निहोत्री का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed