{"_id":"650bf4cada165967dd06ee97","slug":"case-against-miscreants-who-robbed-mobile-phones-2023-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मोबाइल फोन लूटने वाले बदमाशों के खिलाफ केस, कई वारदात में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मोबाइल फोन लूटने वाले बदमाशों के खिलाफ केस, कई वारदात में शामिल
Thu, 21 Sep 2023 01:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Sep 2023 01:16 PM IST
सार
रामगढ़ताल इलाके के बड़गो स्थित प्रज्ञा नगर कॉलोनी निवासी देव प्रकाश पांडेय सोमवार की शाम किसी काम से शाहपुर के असुरन चौराहा गए थे। काम होने के बाद देर शाम असुरन चौराहे से ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। अभी मोहद्दीपुर चारफाटक ओवरब्रिज के पहले पहुंचे थे कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन लूट लिया और मोहद्दीपुर की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के कौआबाग में सोमवार की शाम ऑटो से घर जा रहे शख्स का मोबाइल फोन बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था। पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को शाहपुर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके के बड़गो स्थित प्रज्ञा नगर कॉलोनी निवासी देव प्रकाश पांडेय सोमवार की शाम किसी काम से शाहपुर के असुरन चौराहा गए थे। काम होने के बाद देर शाम असुरन चौराहे से ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
अभी मोहद्दीपुर चारफाटक ओवरब्रिज के पहले पहुंचे थे कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन लूट लिया और मोहद्दीपुर की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद मंगलवार को केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
पूजा करने गई महिला का मंगलसूत्र चोरी
मंदिर में पूजा करने गई एक महिला के गले में से सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पीड़ित महिला के पति ने खोराबार थाने में तहरीर दी है। खोराबार पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के खोराबार उर्फ सूबा बाजार के कालिंदी पब्लिक स्कूल के समीप निवासी अश्वनी कुमार राय की पत्नी सीमा राय समीप के सूबा बाजार स्थित विश्वेश्वर नाथ मंदिर पर पूजा करने गई थी।
पूजा करते समय अज्ञात महिला ने सीमा राय के गले से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए घटना की जांच करने में जुटी हुई है।
पूजा करते समय अज्ञात महिला ने सीमा राय के गले से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए घटना की जांच करने में जुटी हुई है।